Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif Video: फ्लाइट में ये क्या करती दिखीं कैटरीना कैफ? पति Vicky Kaushal ने शेयर किया ये वीडियो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 03:45 PM (IST)

    Vicky Kushal-Katrina Kaif 2nd Wedding Anniversary विक्की कौशल और कटरीना कैफ आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी को सेलि ...और पढ़ें

    विक्की कौशल ने शेयर किया कटरीना कैफ का ये वीडियो (Photo Credit-Instagram)
    विक्की कौशल ने शेयर किया कटरीना कैफ का ये वीडियो (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. विक्की कौशल ने शेयर किया कटरीना कैफ का लेटेस्ट वीडियो
    2. विक्की-कटरीना की शादी की सालगिरह आज
    3. सेकेंड एनिवर्सरी पर होगा जश्व

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal-Katrina Kaif 2nd Wedding Anniversary: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार विक्की कौशल और कटरीना कैफ आज शादी की दूसरी सालगिरह है। 9 दिसंबर साल 2021 में विक्की और कटरीना ने एक दूसरे हमेशा-हमेशा के लिए अपना जीवन साथी चुन लिया।

    ऐसे में सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पत्नी कटरीना कैफ का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फ्लाइट में कुछ गजब करती नजर आ रही हैं।

    विक्की कौशल ने शेयर किया कटरीना कैफ का लेटेस्ट वीडियो

    शादी की दूसरी सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने उड़ान भर ली है। इसका अंदाजा आप विक्की के लेटेस्ट वीडियो से लगा सकते हैं, जिसको उन्होंने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की की वाइफ और एक्ट्रेस कटरीना फ्लाइट में बॉक्सिंग प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    इस वीडियो के कैप्शन में सैम बहादुर एक्टर ने लिखा है- ''लाइफ और फ्लाइट में फुल मनोरंजन है। लव यू ब्यूटीफुल, इसे जारी रखें।'' इस तरह से विक्की कौशल ने सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी के अवसर पर ये लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

    सेकेंड एनिवर्सरी पर होगा जश्व

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इस वीडियो से अनुमान लगाया जा सकता है कि ये कपल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए आउट ऑफ कंट्री निकल चुका है। माना ये जा रहा है कि शाम तक वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ सकती हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि 2 साल पहले आज ही के दिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी के सात फेरे लिए थे।

    ये भी पढ़ें- Katrina Kaif-Vicky Kaushal Love Story: इत्तेफाक से करीब आए थे विक्की-कटरीना, फिल्मी है प्यार की दास्तां