Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sam Bahadur की शूटिंग के दौरान Vicky Kaushal ने अपनाया था ये तरीका, वाइफ कटरीना कैफ से जुड़ा है किस्सा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 01:35 PM (GMT+05:30)

    Vicky Kaushal And Katrina Kaif विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) का ट्रेलर 7 नवंबर को रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद ...और पढ़ें

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Photo Instagram)
    विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal And Katrina Kaif: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को लेकर काफी चर्चा में हैं। मंगलवार यानी 7 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

    अभिनेता को सैम मानेकशॉ के किरदार में देखकर दर्शकों को मजा ही आ गया। ये साफ दिखाई दे रहा है कि विक्की ने सैम मानेकशॉ के किरदार को बहुत सहजता और गंभीरता के साथ निभाया है। विक्की ने अपने किरदार को लेकर खुलासा किया की उन्होंने कैसे इस रोल को किया।

    यह भी पढ़ें- Sam Bahadur Trailer: फील्ड मार्शल बन Vicky Kaushal ने लगाई दहाड़, रिलीज हुआ 'सैम बहादुर' का ट्रेलर

    शूट से पहले कटरीना को करते ने फोन

    विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से ट्रेलर इवेंट में उनके किरदार को जब पूछा गया कि उन्हें शूटिंग के दौरान किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, तो इसपर विक्की ने कहा कि, मैं हर शॉट्स से पहले वाइफ कटरीना कैफ को फोन करता था और फिर शॉट करता था। आगे उन्होंने कहा, यह एक सेना अधिकारी की वर्दी थी, जिसने उन्हें भूमिका को अधिक गंभीरता और तीव्रता के साथ निभाने की अधिक शक्ति दी।

    शानदार रहा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर

    7 नवंबर को 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) का ट्रेलर लॉन्च हुआ। फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के किरदार में विक्की कौशल ने शानदार डायलॉग बोले है। जिसे सुन हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे है। दूसरी तरह इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख की भी हर कोई तरफ कर रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

    यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, Katrina Kaif ने कमेंट कर पति से पूछा ये सवाल

    ये फिल्म पर्दे पर 1 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी, गोविंद नामदेव और एडवर्ड सोनेनब्लिक नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की फिल्म 'डंकी' (Dunki) में भी नजर आएंगे। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'डंकी' 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।