विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli के टेस्ट रिटायरमेंट से बॉलीवुड में छाई उदासी, इस एक्ट्रेस ने कहा- ये पर्सनल क्यों लग रहा है

Published: Mon, 12 May 2025 07:58 PM (IST)

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को मैदान में चौके लगाते हुए देखना उनके फैंस के लिए किसी भी ट्रीट से कम ...और पढ़ें

विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से टूटा बॉलीवुड सितारों का दिल/ फोटो- Instagram
विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से टूटा बॉलीवुड सितारों का दिल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विराट कोहली के रिटायरमेंट से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल
  2. इन सितारों ने भविष्य के लिए विराट को दी शुभकामनाएं
  3. इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर विराट के लिए किया पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली जब मैदान में उतरकर दूसरी टीम के खिलाफ बल्ला चलाते हैं, तो फैंस में एक अलग ही जोश भर जाता है। वह फॉर्म में रहे या ना रहें, भारतीय बल्लेबाज के फैंस उन्हें हमेशा खेलते हुए देखना चाहते हैं। बीते साल उन्होंने और रोहित शर्मा ने एक साथ टी-20 से संन्यास लिया था। अब हाल ही में विराट कोहली ने सोमवार को फैंस को झटका देते हुए महज 36 साल की उम्र में 123 टेस्ट मैच खेलने के बाद अब इससे भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

उनके इस फैसले का फैंस ने आदर तो किया, लेकिन सोशल मीडिया पर कमेंट बॉक्स में ये भी बताया कि इस खबर को सुनकर उनकी आंखों में आंसू है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी किंग कोहली के टेस्ट मैच से रिटायरमेंट पर अपनी भावनाएं व्यक्त की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। किस-किस ने क्या कहा, चलिए देखते हैं: 

तुमने टेस्ट क्रिकेट सिर्फ खेला नहीं-सुनील शेट्टी

केएल राहुल के ससुर और बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तुमने टेस्ट क्रिकेट सिर्फ खेला नहीं है विराट, बल्कि इसे जिया है। तुमने इसका आदर किया है, हमेशा जोश में रहे और अपना पूरा दिल निकालकर रख दिया, तुम्हारा जुनून ही तुम्हारा कवच है। वह दहाड़, ऑब्सेशन, तुम्हारा दिल, हमारी ये प्रशंसा स्वीकार करो। ये रेड बॉल रेस्ट करेगी, लेकिन तुम्हारी लेगेसी चलती रहेगी"। 

यह भी पढ़ें: 'एक्टर और क्रिकेटर नहीं...', Virat Kohli के टेस्ट संन्यास के बीच Anushka Sharma अनजान शख्स की बात से हुईं Agree

विक्की कौशल ने लिखा, "आपने हमेशा इसे अपने अंदाज में खेला है और उसे हम हमेशा याद करेंगे। इतने  शानदार और प्रेरणादायक टेस्ट करियर के लिए बधाई और इतनी सारी मेमोरी देने के लिए आपका शुक्रिया चैंप"।

 

ये पर्सनल सा लग रहा है- नेहा धूपिया

उनके अलावा रोडीज की मेंटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "विराट कोहली ये निजी सा फील हो रहा है"।

वरुण धवन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पॉडकास्ट में एक शख्स विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट जर्नी के बारे में बोल रहा है साथ ही उसमें लिखा है, स्वीकार करो या रो लो, अगर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नहीं हैं, ये इंडियन क्रिकेटर टीम का बहुत बड़ा नुकसान है। ऐसा प्लेयर दशक में एक बार आता है"। 

अंगद बेदी ने लिखा, "मैंने नेहा से ये वादा किया था कि मैं दोबारा इंग्लैण्ड में दोबारा तुम्हें दिखाऊंगा..जर्सी नंबर 18, तुम बहुत याद आओगे। विराट कोहली गो वेल किंग"। 

ये टेस्ट क्रिकेट का मैदान एकदम जीवंत हो जाता था, जब तुम क्रीज पर आते थे या साइड या कवर पर रहते थे। कहते थे 'ये घास की पट्टी पर फेंक छह के छह बॉल, स्टंप्स का माइक आपको याद करेगा"। 

यह भी पढ़ें: टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पत्नी Anushka Sharma के साथ स्पॉट हुए Virat Kohli, कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर दिखा कपल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।