विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bad Newz: 'तौबा तौबा' गाने में किलर मूव्ज से छाए विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी की अदाओं ने भी लूटी लाइमलाइट

Published: Tue, 02 Jul 2024 09:57 PM (GMT+05:30)

फैंस की भाभी 2 यानी तृप्ति डिमरी एनिमल फिल्म से धमाल मचाने के बाद अब बैड न्यूज लेकर हाजिर होने ...और पढ़ें

'बैड न्यूज' सॉन्ग तौबा तौबा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'बैड न्यूज' सॉन्ग तौबा तौबा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. विक्की और तृप्ति की फिल्म है 'बैड न्यूज'
  2. फिल्म का गाना तौबा-तौबा हुआ रिलीज
  3. विक्की कौशल के डांस मूव्ज ने जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri), एमी विर्क और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर 'बैड न्यूज' अब से कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। ये पहली बार होगा जब तृप्ति की जोड़ी एमी और विक्की के साथ देखने को मिलेगी। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का नया गाना 'तौबा तौबा' रिलीज किया गया है।

'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा तौबा' रिलीज

'तौबा तौबा' गाने में तृप्ति डिमरी ने कातिलाना अदाओं को दिखाया है, तो वहीं विक्की कौशल के डांस मूव्ज आपको अपना दीवाना बना सकते हैं। एक-एक बीट पर विक्की ने किलर मूव्ज से अपनी डांसिंग स्किल को फ्लॉन्ट किया है। गाने को रिलीज हुए महज कुछ घंटे ही बीते हैं और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

यह भी पढ़ें: इस दिन आएगा Vicky Kaushal और Tripti Dimri की बैड न्यूज का ट्रेलर, रिलीज डेट भी आई सामने

विक्की संग दिखी तृप्ति की केमिस्ट्री

'तौबा तौबा' गाने में विक्की संग तृप्ति डिमरी की केमेस्ट्री पसंद की जा रही है। यहां तक कि गाने के बोल और म्यूजिक भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बता दें कि 'तौबा तौबा' गाने के बोल करण ने लिखे हैं। गाने का संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है।

'गुड न्यूज' की तरह होगी फिल्म

2019 में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर 'गुड न्यूज' रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। उसकी कहानी कपल्स की प्रेग्नेंसी और बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। उस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। उन्होंने ही बैड न्यूज फिल्म को भी प्रोड्यूस किया है। 

तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क की कॉमेडी से सजी ये मूवी 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच पापा बनने के सवाल पर Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब वो आएगी...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।