विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree में राजकुमार राव नहीं, विक्की कौशल थे पहली पसंद, आज तक है फिल्म रिजेक्ट करने का पछतावा

Published: Wed, 28 Aug 2024 02:18 PM (IST)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के साथ धमाल मचा दिया है। ...और पढ़ें

विक्की कौशल को मिला था स्त्री संग रोमांस का मौका, (X Image)
विक्की कौशल को मिला था स्त्री संग रोमांस का मौका, (X Image)

HighLights

  1. 2018 में रिलीज हुई थी स्त्री
  2. बॉक्स ऑफिस पर हिट थी फिल्म
  3. स्त्री 2 ने भी की छप्परफाड़ कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपने दमदार अभिनय और संजीदा किरदारों के लिए मशहूर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें 'स्त्री' में राजकुमार राव का निभाया रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया? हाल ही में विक्की ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें इस फैसले का अफसोस हुआ था।

विक्की कौशल ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी फिल्म को रिजेक्ट करने का अफसोस है, क्योंकि वो बाद में बड़ी हिट बन गई।

क्यों ठुकराई थी फिल्म ?

विक्की कौशल ने बताया कि उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करने के लिए 'स्त्री' को रिजेक्ट कर दिया था। वोग बीएफएफ के साथ बातचीत में विक्की ने कहा, "मुझे उस वक्त 'स्त्री' का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने 'मनमर्जियां' के लिए ऑफर को ठुकरा दिया। विक्की को 'मनमर्जियां' के लिए काफी तारीफ मिली थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, 'स्त्री' हिट रही थी।

यह भी पढ़ें- Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने छोड़ा पापा का घर, Hrithik Roshan के अपार्टमेंट में होंगी शिफ्ट?

राजकुमार की हुई थी तारीफ

'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। ये फिल्म अपने अनोखे हॉरर-कॉमेडी जॉनर और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। राजकुमार राव ने फिल्म में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

स्त्री 2 ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने सीक्वल लाने का फैसला किया। 'स्त्री 2' जब रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर छा गई। अब तक ये फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 'स्त्री 2' के लिए राजुकमार राव को खूब अप्रिशिएट किया जा रहा है। फिल्म की सक्सेस ने उनके करियर ने एक नई अचीवमेंट जोड़ दी है।

यह भी पढ़ें- 'विक्की' पर सवार हुई 'स्त्री', स्कर्ट-टॉप पहने लंबे बालों में नहीं देखा होगा Rajkummar Rao का ऐसा रूप 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।