Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: सुहागरात की सीडी गुमने पर 'मचा बवाल, Mallika Sherawat को देख हो जाएंगे बांवरे

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 04:00 PM (IST)

    Rajkummar Rao और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फ ...और पढ़ें

    Vicky Vidya Ka Woh Wala Video trailer
    Vicky Vidya Ka Woh Wala Video trailer

    HighLights

    1. 11 अक्टूबर को पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म
    2. राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी है फिल्म
    3. मल्लिका शेरावत अदाओं से उडाएंगी होश

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ड्रीम गर्ल वाले राज शांडिल्य राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं नाम है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके जरिए राव और तृप्ति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मूवी के जबरदस्त ट्रेलर ने फैंस का क्रेज और भी अधिक बढ़ा दिया है।

    ट्रेलर में क्या है ?

    इससे एक दिन पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी एक टीवी में न्यूज डिलीवर करते नजर आते हैं। ये हमें 90 के दशक में ले जाता है और वादा करता है कि फिल्म '97% पारिवारिक' और '3% महा पारिवारिक' होगी। ट्रेलर के अनुसार, इसकी कहानी एक सीडी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें एक शादीशुदा जोड़े का इंटीमेट वीडियो है। लेकिन अगले दिन ये प्लेयर सीडी के साथ कहीं चोरी हो जाता है जिसके बाद शहर में बवाल हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: Tripti Dimri के हॉट आइटम डांस मूव्स ने मचाई तबाही, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से लीक हुआ ये वीडियो

    विक्की और विद्या की जिंदगी में आ जाती है आफत

    कहानी की शुरुआत होती है विद्या और विक्की से जिनकी साल 1997 में शादी होती है। विक्की उसे सुहागरात का वीडियो बनाने के लिए मना लेता है। लेकिन वो सीडी चोरी हो जाती है। इसके बाद से विक्की और विद्या के जीवन में जो उथल-पुथल मचती है। दोनों मदद के लिए पुलिस के पास जाते हैं। ये पूरा ड्रामा उसी पर आधारित है। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें ऑडियंस को काफी मजा आने वाला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by T-Series (@tseries.official)

    ट्रेलर में पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में विजय राज की एंट्री काफी जबरदस्त है। इसके अलावा कुछ अन्य स्टार्स की एंट्री आपको वाकई चौंका देगी। मल्लिका शेरावत को इतने समय बाद स्क्रीन पर देखना बेहतरीन अनुभव है। वहीं अर्चना पूरन सिंह यहां भी हंसी के ठहाके जोड़ती नजर आएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao और Tripti Dimri का रोमांस देख छूटी यूजर्स की हंसी, आउट हुआ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'