Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vidhu Vinod Chopra को अच्छा डायरेक्टर नहीं मानते थे नसीरुद्दीन शाह, 12th Fail के बाद बदली सोच; अब किया खुलासा

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 10:01 PM (GMT+05:30)

    हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने अपने 45 साल के करियर में कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है लेकिन क्या ...और पढ़ें

    विधु विनोद चोपड़ा ने नसीरुद्दीन से मिले कॉम्प्लीमेंट पर कही ये बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    विधु विनोद चोपड़ा ने नसीरुद्दीन से मिले कॉम्प्लीमेंट पर कही ये बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. विधु विनोद चोपड़ा का खुलासा- नसीरुद्दीन नहीं मानते थे अच्छा डायरेक्टर
    2. सालों बाद विधु के डायरेक्शन पर नसीरुद्दीन को आया यकीन
    3. नसीर ने 12वीं फेल के लिए की थी विधु विनोद की तारीफ

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vidhu Vinod Chopra On Naseeruddin Shah Compliment: 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'शिकारा' और 'परिंदा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। हाल ही में, विधु ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें पहली बार कहा है कि वह अब निर्देशन सीख चुके हैं। जानिए क्यों।

    विधु विनोद चोपड़ा को इंडस्ट्री में पूरे 45 साल हो गए हैं। ऐसे में उनके लिए एक खास फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जहां नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), शबाना आजमी, सोनी राजदान, विक्रांत मैसी, जैकी श्रॉफ और कमल हासन समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। 

    यह भी पढ़ें- Vidhu Vinod Chopra ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 45 साल, अब इस खास अंदाज में मनाया जाएगा जश्न

    नसीरुद्दीन से मिला विधु को सबसे बड़ा कॉम्प्लीमेंट

    इस खास मौके पर विधु विनोद चोपड़ा की कुछ यादगार फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। फिल्म फेस्टिवल के दौरान विधु विनोद ने बताया कि इन 45 सालों में उन्हें जो सबसे अच्छी तारीफ मिली, वह क्या थी। इस पर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विधु ने नसीरुद्दीन के एक कॉम्प्लीमेंट का जिक्र किया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)

    विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि नसीरुद्दीन उन्हें अच्छा डायरेक्टर नहीं मानते थे, लेकिन 12th Fail देखने के बाद वह भी उनके मुरीद हो गए। विधु ने कहा, "शुरुआत से ही नसीरुद्दीन मुझसे कहते थे कि मुझे फिल्में डायरेक्ट करना नहीं आता है, लेकिन 12th Fail देखने के बाद उन्होंने कहा, 'हां, तुमने डायरेक्शन सीख लिया है।"

    कब रिलीज होगी 12th Fail?

    विधु विनोद चोपड़ा एक और दमदार कहानी के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। यूपीएससी के उम्मीदवारों के इर्द-गिर्द घूमती 12th Fail फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विधु ने ही फिल्म का निर्माण भी किया है। 12th Fail में अहम किरदार अभिनेता विक्रांत मैसी निभा रहे हैं। मूवी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 12th Fail Trailer Out: रिलीज हुआ '12वीं फेल' का ट्रेलर, UPSC एस्पायरेंट्स की दिलचस्प कहानी के साथ दमदार किरदार