विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आमी जे तोमार' पर विद्या बालन संग थिरकेंगी माधुरी दीक्षित, फैंस की डिमांड- Kartik Aaryan को भी लाओ साथ

Published: Mon, 15 Apr 2024 07:08 PM (GMT+05:30)

Kartik Aaryan की फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर काफी हाईप बनी है। इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई ...और पढ़ें

विद्या बालन - माधुरी दीक्षित. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विद्या बालन - माधुरी दीक्षित. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कोलकाता में शुरू हुई 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग
  2. 'मंजुलिका' बनकर लौटेंगी विद्या बालन
  3. 'आमी जे तोमार' पर दो एक्ट्रेस का होगा फेस ऑफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' के तीसरे इंस्टॉलमेंट की अनाउंसमेंट जब से हुई है, तब से फैंस में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की इस मूवी को लेकर क्रेज बरकरार है। एक्टर ने कुछ दिन पहले कोलकाता से फोटोज शेयर की थीं। शूटिंग के बीच फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है।

'भूल भुलैया 3' से आई एक और अपडेट

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की आधे से ज्यादा शूटिंग कोलकाता में होगी। वहां के कब्रिस्तान में कुछ हिस्सों की अनीस बज्मी शूट करेंगे। विद्या बालन (Vidya Balan) इस फिल्म में एक बार फिर 'मंजुलिका' के किरदार में नजर आएंगी। थर्ड पार्ट में उनकी वापसी से गदगद फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है।

विद्या इस फिल्म में 'भूल भुलैया' के फेमस सॉन्ग 'आमी जे तोमार' पर डांस करेंगी। लेकिन वह अकेली नहीं होंगी, जिनके कदम इस गाने की धुन पर थिरकेंगे। 

'धक-धक गर्ल' के साथ बनेगी विद्या की डांस जोड़ी 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, विद्या बालन के साथ ही माधुरी दीक्षित भी इस गाने पर डांस करेंगी। यानी दोनों एक्ट्रेस का फेस ऑफ देखने को मिलने वाला है। ये भी दावा किया गया है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कार्तिक आर्यन को भी इस गाने में शामिल किया जा सकता है। 

माधुरी पड़ेंगी विद्या पर भारी?

माधुरी दीक्षित के फिल्म में शामिल होने को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। मगर सामने आई इस जानकारी के बाद फैंस में दोनों एक्ट्रेस को साथ देखने की एक्साइटमेंट है। फैंस का कहना है कि इसमें कार्तिक आर्यन को भी होना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि डांस में माधुरी, विद्या पर भारी पड़ सकती हैं। बहरहाल, कौन किस पर भारी पड़ेगा, यह तो इस दिवाली पता लगेगा, जब फिल्म रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: मंजुलिका से खौफ खाती थीं Vidya Balan, फिर क्यों Bhool Bhulaiyaa के लिए कहा 'हां'? एक झटके में साइन की थी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।