यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नेपोटिज्म पर Vidya Balan की दो टूक, भाई-भतीजावाद पर बोलीं एक्ट्रेस- 'इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं...'
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस Vidya Balan किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने क्वॉलिटी फिल्में कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज विद्या गिनती ...और पढ़ें

HighLights
- विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म है 'दो और दो प्यार'
- विद्या बालन ने नेपोटिज्म पर रखी अपनी बात
- 19 अप्रैल को रिलीज हो रही है 'दो और दो प्यार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ उनके पास अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' है, तो दूसरी ओर 'दो और दो प्यार' भी उनकी किटी में है, जो कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है।
'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में पति-पत्नी की रोमांटिक लाइफ और फिर उसी प्यार का शादी के बाहर भी बंटना दिखाया जाएगा। वीडियो देखकर ये बात तो साफ है कि मूवी ड्रामे के साथ-साथ कॉमेडी का भी फुल डोज देगी।
विद्या बालन ने शुरू किया प्रमोशन
ट्रेलर रिलीज के बाद विद्या बालन ने 'दो और दो प्यार' का प्रमोशन शुरू कर दिया है। वह हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर काफी बातें कीं।
नेपोटिज्म पर बोलीं विद्या बालन
विद्या बालन ने बॉलीवुड में शानदार करियर बनाया है। उन्होंने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2005 में फिल्म 'परिनीता' से बॉलीवुड में कदम रखा और देखते ही देखते वह बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस बन गईं। यह तब है, जब विद्या किसी स्टार फैमिली से नहीं आती हैं। इवेंट में आईं विद्या ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी बात रखी।
खबरें और भी
'इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं'
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए विद्या बालन ने कहा, ''इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद या कोई भाई-भतीजीवाद नहीं, मैं यहां हूं। इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है, नहीं तो हर बाप का बेटा, हर बाप की बेटी सफल होते।''
फर्क नहीं पड़ता
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''मैं अपना काम करके खुश हूं। कई बार ऐसा लगा कि काश अगर मुझे भी लोगों का सपोर्ट मिला होता, उस फेज में लोग ज्यादा दयालु होते। लेकिन मुझे लगता है कि इससे असल में फर्क नहीं पड़ता।''
इस दिन रिलीज हो रही 'दो और दो प्यार'
शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन में बनी 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टार कास्ट में विद्या बालन के अलाव प्रतीक गांधी, इलियाना डीक्रूज, सेंधिल राममूर्ति और अरुण अजीकुमार भी हैं।