विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार्ली चैपलिन के लुक में इस एक्ट्रेस को पहचानो तो जानें

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 02 Jun 2015 05:10 PM (IST)

फैशन मैगजीन्स पर आपने अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसिज को ग्लैमरस अंदाज में देखा होगा लेकिन इस बार फिल्मफेयर मैगजीन का कवर पेज देखकर आप हैरान रह जाएंगे। फिल्मफेयर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर मैगजीन का नया कवर पेज पोस्ट किया है। इसपर चार्ली चैपलिन के लुक में एक एक्ट्रेस नजर

News Article Hero Image

मुंबई। फैशन मैगजीन्स पर आपने अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसिज को ग्लैमरस अंदाज में देखा होगा लेकिन इस बार फिल्मफेयर मैगजीन का कवर पेज देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

'मद्रास कैफे' की एक्ट्रेस धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार!

फिल्मफेयर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर मैगजीन का नया कवर पेज पोस्ट किया है। इसपर चार्ली चैपलिन के लुक में एक एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, जिन्होंने चार्ली चैपलिन का लुक रखा हुआ है।

तो इस मॉडल को डेट कर रही हैं कृति सैनन!

क्या आपने पहचाना इस एक्ट्रेस को? अगर नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता देते हैं कि ये कौन हैं। ये कौन और नहीं बल्कि टैलेंटिड एक्ट्रेस विद्या बालन हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा, ये विद्या ही हैं।

विद्या बालन ने अपने इस जेस्चर से पुराने ट्रेंड को तोड़ा है। सुनने में आया है कि एक्ट्रेस चार्ली चैपलिन को श्रद्धांजलि देना चाहती थी। इस तस्वीर में उन्हें ब्लैक सूट के साथ ब्लैक शूज और ब्लैक हैट पहनी है और इसके साथ ही उन्होंने चैपलिन की तरह ही ब्लैक स्टिक ली है और मूंछे लगाई हुई हैं।

इस लुक में विद्या बेहद क्यूट दिख रही हैं। ये फोटोशूट सुरेश नटराजन ने किया है। इस मैगजीन में किशोर कुमार, गुरु दत्त और राज कपूर जैसे सितारों को भी श्रद्धांजलि दी गई है।

अक्षय कुमार फैमिली संग फिल्म देखने पहुंचे, देखें तस्वीरें