Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    योगा दिवस पर Vidyut Jammwal ने दिखाया फिटनेस का अनोखा लेवल, खतरनाक स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 01:59 PM (IST)

    International Yoga Day 2024 अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक्शन किंग माना जाता है। मार्शल आर्ट्स में महारथ हासिल ...और पढ़ें

    विद्युत जामवाल ने खतरनाक स्टंट से किया हैरान (Photo Credit-Instagram)
    विद्युत जामवाल ने खतरनाक स्टंट से किया हैरान (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. एक्शन किंग माने जाते हैं विद्युत जामवाल
    2. योगा दिवस पर अभिनेता ने परफॉर्म किया खतरनाक स्टंट
    3. मार्शल आर्ट्स की इस कला में निपुण हैं विद्युत

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर में से एक विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपनी सॉलिड फिटनेस के लिए काफी जाने जाते हैं। मार्शल आर्ट्स में महारथ हासिल करने वाले विद्युत अक्सर खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं। 

    अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस (International Yoga Day 2024) के मौके पर एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। विद्युत जामवाल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी फिटनेस का अनोखा लेवल दर्शा रहे हैं। 

    कमाल का है विद्युत का ये स्टंट

    देशभर में आज इंटरनेशनल योगा दिवस की धूम मची हुई है। जीवन का सार स्वस्थ शरीर में है, इस बात का प्रचार हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स कर रहे हैं। उनमें अब विद्युत जामवाल को नाम जुड़ रहा है, जो फिटनेस के लेवल को थोड़ा और ऊपर तक लेकर गए हैं। 

    ये भी पढ़ें- फिल्मों में Vidyut Jammwal करते हैं असली एक्शन, जोखिम भरे स्टंट पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दी ये सलाह

    Photo Credit-Vidyut Jammwal/Instagram

    शुक्रवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विद्युत अपने गले में एक नेक बैंड बांधकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल ये स्टंट उनकी मार्शल आर्ट्स कि विद्या कलारीपायट्टू का हिस्सा है, जिसे देखकर आप भी सरप्राइज हो जाएंगे कि किस तरह से उन्होंने इस परफॉर्म किया है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    मार्शल आर्ट्स की भाषा में इस वर्कआउट को कलारी विशुद्ध चिकित्सा कहा जाता है। एक्टर के इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आलम ये है कि उनका ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    इन मूवीज के लिए मशहूर हैं विद्युत 

    अपने एक्टिंग करियर में विद्युत जामवाल ने कई शानदार मूवीज में काम किया है। जिनमें फोर्स, कमांडो फ्रेंचाइजी, बादशाहो, खुदा हाफिज और क्रैक जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वह साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में भी बतौर कलाकार नजर आ चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- ओटीटी पर बदला गया Crakk का पूरा क्लाइमैक्स, Vidyut Jammwal की फिल्म से मेकर्स ने काटा 15 मिनट का सीन