पर्दे पर दिखेगा एक्शन का महासंग्राम, पहली बार साथ काम करेंगे Tiger Shroff और विद्युत जामवाल?
हिंदी सिनेमा के एक्शन किंग के तौर पर अभिनेता विद्युत जामवाल और टाइगर श्रॉफ को जाना जाता है। अब खबर ...और पढ़ें

विद्युत जामवाल और टाइगर श्रॉफ (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विद्युत जामवाल और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री को दो ऐसे कलाकार हैं, जो रियल लाइफ में मार्शल आर्ट्स के मामले में अव्वल माने जाते हैं। जहां एक तरफ फोर्स में विद्युत ने जॉन अब्राहम के सामने अपना दम दिखाया था, वहीं वॉर में टाइगर ने ऋतिक रोशन को कड़ी चुनौती पेश की थी।
अब खबर आ रही है कि आने वाले समय में विद्युत जामवाल और टाइगर श्रॉफ एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। एक लव स्टोरी एक्शन थ्रिलर को लेकर इनका नाम सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में आइए इस मामल के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
एक साथ दिखेंगे टाइगर और विद्युत
हिंदी सिनेमा में एक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल दोनों ही ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने इस जॉनर में समय के साथ स्वयं को लगातार साबित है। अब यह दोनों अभिनेता एक साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर और विद्युत एक साथ एक एक्शन लव स्टोरी फिल्म कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भयंकर ठंड में बिना कपड़ों के पेड़ पर क्यों चढ़े Vidyut Jammwal? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

इस फिल्म का निर्देशन सत्यमेव जयते और मरजावां फिल्मों के निर्देशक मिलाप जावेरी कर रहे हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार टी सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। टाइगर और विद्युत दोनों को फिल्म की कहानी पसंद आई और दोनों फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति भी दे चुके हैं। अगर सब तय योजना के अनुसार रहा तो फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है।
फिल्म में नजर आएगी ये अदाकारा
फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है, हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम और कहानी की पृष्ठभूमि के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गौर किया जाए मूवी की नायिका की भूमिका की तरफ तो उसमें दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को कास्ट किया गया है।
उन्होंने साल 2024 में वरुण धवन अभिनीत फिल्म बेबी जान से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। टाइगर और विद्युत दोनों ही अलग-अलग तरह के एक्शन के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में दोनों साथ में एक्शन को किस स्तर पर लेकर जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।