तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ रिसेप्शन में नजर आए Vijay Thalapathy? उड़ गए फैंस के होश
थलपति विजय, जिनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है, हाल ही में चेन्नई में एक शादी समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ देखे गए। 27 साल की शा ...और पढ़ें
-1772727357430_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पर्सनल लाइफ में इस समय उथल-पुथल चल रही है। उनकी पत्नी संगीत ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। दोनों की शादी को 27 साल पूरे हो चुके हैं।
इन सब खबरों के बीच थलपति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो 5 मार्च को चेन्नई में एक शादी फंक्शन में शामिल हुए। इस समय उनके साथ तृषा भी नजर आईं। तलाक की खबर के बीच एक्टर और राजनेता को तृषा के साथ देखकर फैंस चौंक गए।
यह भी पढ़ें- 'मेरे पापा को वो पसंद थी...' Vijay ने एक इंटरव्यू में संगीता का किया था जिक्र, बताया अपना सबसे बड़ा सपोर्ट
वायरल हो रहा विजय और तृषा का वीडियो
वायरल वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता है, जबकि अभिनेत्री कार से बाहर निकलते हुए उनके पीछे-पीछे चल रही हैं। विजय और तृषा, कल्पाथी सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने आए थे।

फैंस ने विजय पर उठाए सवाल
कल्पाथी परिवार फिल्म निर्माण और वितरण के कारोबार में है। पत्नी के साथ चल रहे कानूनी विवाद के बीच विजय की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति है। देखते ही देखते ये वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया और फैंस इस पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “क्या? क्या सच में ऐसा हो रहा है????????? इन सब घटनाओं के बाद??????? क्या वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं????” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह तो बिलकुल बेवकूफ है।” कुछ अन्य लोगों ने तृषा के साथ उसकी मौजूदगी पर निराशा भी व्यक्त की।
खबरें और भी
JUST IN: Thalapathy Vijay attended the wedding reception of Kalpathi S. Suresh and Meenakshi Suresh’s son earlier today.
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) March 5, 2026
pic.twitter.com/QiBXaj7QCX
शादी को हो चुके हैं 27 साल
वहीं कुछ का कहना है कि ये एआई वीडियो है। कई ने वीडियो की जांच करने पर भी सवाल उठाए। वीडियो को एक्टर विजय टीम नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। हम इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करते। बता दें कि विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी। इस शादी में उनके दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं।
यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Vijay Thalapathy के बेटे ने उन्हें इंस्टा पर किया अनफॉलो? पत्नी ने लगाया अफेयर का आरोप