Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rashmika Mandanna संग सगाई की खबरों पर Vijay Deverakonda की टीम ने बताई सच्चाई, जानकर हो जाएंगे हैरान

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 06:39 PM (IST)

    Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Photo X)
    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Photo X)

    HighLights

    1. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कर रहे हैं डेटिंग
    2. हाल ही में दोनों की सगाई की खबर सामने आई थी
    3. अब इस खबर पर स्टार्स की टीम ने चप्पी तोड़ी है

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: 'एनिमल' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।

    बीते दिनों खबरें थी कि एक्ट्रेस जल्द अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई करने जा रही हैं। वहीं अब इस खबर की सच्चाई सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna की जिंदगी में विजय देवरकोंडा से पहले आया था ये एक्टर, शादी तक पहुंच गई थी बात, अचानक टूटी सगाई

    क्या सच में हो रही है कपल की सगाई

    दो दिन पहले मीडिया में खबर सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) सगाई करने जा रहे हैं। वहीं अब एक्टर की टीम की तरफ से सगाई की इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी गई है। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टार्स की टीम की तरफ से सगाई की खबरों को गलत बताया गया है।

    फरवरी में होनी की थी खबर

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों खबर थी कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्दी सगाई करने वाले हैं। ये कपल अगले महीने यानी फरवरी के दूसरे सप्ताह में सगाई करने जा रहा है।

    सालों से कर रहे हैं डेट ?

    पिछले काफी समय से इस कपल को लेकर खबर है कि दोनों एक-दूसरे चोरी-छिपे डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए थे।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था, जिसके बाद दोनों 'डियर कॉमरेड' में दिखे थे। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं और यहां तक कि विदेश में साथ हॉलीडे वाली कई झलकियां भी उनकी सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों ने दोनों के रिश्तों की अफवाहों को खूब हवा भी दी गई है।

    खबरें और भी

     रश्मिका और विजय के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स

    यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda संग सगाई की खबरों के बीच Rashmika Mandanna ने किया पोस्ट, लिखा- बहुत सारी अव्यवस्थाएं हैं

    दोनों के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स में  रश्मिका जल्द अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म  'पुष्पा 2: द रूल में नजर आएगी। इसके अलावा रेनबो, द गर्लफ्रेंड,' और 'चावा' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। तो वहीं, विजय की बात करें जल्द 'फैमिली स्टार' और 'वीडी 12' में नजर आएंगे।