Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay Deverakonda और रश्मिका की नई फिल्म का टाइटल हुआ रिवील, हॉलीवुड विलेन से टक्कर लेंगे साउथ स्टार

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 04:17 PM (IST)

    VD14 Title Announce: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। वहीं फिल्म में विजय को हॉलीवुड विल ...और पढ़ें

    विजय देवराकोंडा की फिल्म में हॉलीवुड विलेन की एंट्री

    विजय देवराकोंडा की फिल्म में हॉलीवुड विलेन की एंट्री 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म वीडी14 का टाइटल और रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म विजय देवराकोंडा की इस फिल्म में एक हॉलीवुड एक्टर की एंट्री हो गई है जो कि विलेन के रोल में एक्टर को टक्कर देगा।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    राणबाली 1854 और 1878 के बीच ब्रिटिश-कब्जे वाले भारत में आए भयानक अकाल की कहानी बताती है। यह कहानी उस दौर की है जब 40 सालों में 10 करोड़ लोगों की जान चली गई थी और कथित तौर पर अनुमानित 45 ट्रिलियन डॉलर लूटे गए थे। टीजर से पता चलता है कि यह एक गंभीर कहानी है जो इन ऐतिहासिक घटनाओं पर फोकस करती है। फिल्म इस घटना को हिटलर के होलोकॉस्ट से भी बड़ा नरसंहार बताती है।

    हॉलीवुड विलेन से होगी विजय देवराकोंडा की टक्कर

    हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू जिन्हें 'द ममी' सीरीज में इम्होतेप के रोल के लिए जाना जाता है, आने वाली पीरियड फिल्म 'रणबाली' से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा स्टारर यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का टाइटल गणतंत्र दिवस पर अनाउंस किया गया और फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स पहले ही नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं।

    खबरें और भी

     

    वोसलो 'रणबाली' में सर थियोडोर हेक्टर का रोल निभा रहे हैं, जो ब्रिटिश राज का एक ऑफिसर और फिल्म का विलेन है। यह किसी भारतीय फिल्म में उनका पहला अपीयरेंस है। यह हिस्टोरिकल कहानी ब्रिटिश-शासित भारत के एक महत्वपूर्ण दौर को दिखाने की कोशिश करती है, और वोसलो की कास्टिंग को टीम में एक खास एडिशन माना जा रहा है।

    राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, रणबाली इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक काल को दिखाने के लिए इंटरनेशनल और भारतीय टैलेंट को एक साथ लाती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

    यह भी पढ़ें- VD14 Title: शादी की चर्चा के बीच Vijay-Rashmika का बड़ा एलान, इस खास दिन पर देंगे सरप्राइज