Vijay 'द चीफ मिनिस्टर'; शपथ से पहले ही Jana Nayagan के मेकर्स ने एक्टर को बनाया CM; बदला फिल्म का टाइटल कार्ड?
थलापति विजय के शपथ लेने से पहले ही उनकी फिल्म 'जन नायकन' का टाइटल कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर का परिचय देते हुए उनके नाम के आगे 'मुख्यमंत्री' ...और पढ़ें
-1778073987420_m.webp)
जन नायकन के मेकर्स ने बदला विजय की फिल्म का टाइटल कार्ड? फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के लिए इस वक्त डबल सेलिब्रेशन का माहौल है। एक तरफ जहां उनकी राजनीतिक पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो वहीं दूसरी तरफ एक लंबी लड़ाई के बाद विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के भी सिनेमाघरों में रिलीज का रास्ता साफ हो चुका है।
यह फिल्म 8 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी। हालांकि, इस बीच थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत के बाद मेकर्स ने 'जन नायकन' के टाइटल कार्ड में एक बड़ा बदलाव किया है।
टाइटल कार्ड पर 'विजय' के नाम के आगे लिखा 'मुख्यमंत्री'
सोशल मीडिया पर 'जन नायकन' के टाइटल कार्ड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस टाइटल कार्ड में लिखा है, "जन नायकन में तमिलनाडु के आदरणीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय।" इसके बाद मूवी में उनका फर्स्ट लुक दिखाया गया है। इस वायरल वीडियो में दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जहां फैंस पूरे समय जयकारे लगाते, डांस और सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म के टाइटल कार्ड में मेकर्स ने एक्टर के 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री' की शपथ लेने से पहले यह बदलाव किए हैं या नहीं, इसकी पुष्टि जागरण नहीं करता।
यह भी पढ़ें- सच हो गई Pooja Hedge की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का पहले ही दे दिया था संकेत
— ʲᵈᴀʟᴇxᴀɴᴅᴇʀᵗʷᵉᵉᵗˢ (@JDALEXtweets) May 6, 2026
India's first time CM title card for actor !pic.twitter.com/7xrz4QgbmO
यूजर्स ने विजय की इस जीत को बताया ऐतिहासिक
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस थलापति विजय की तारीफ करते हुए इसे एक ऐतिहासिक पल बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारत में किसी भी अभिनेता के लिए यह पहला सीएम (CM) टाइटल कार्ड है।" हालांकि, किन-किन सिनेमाघरों में यह टाइटल कार्ड अपडेट किया गया है, यह अभी तक पूरी तरह से क्लियर नहीं हो पाया है।
फैंस के अलावा 'जन नायकन' फिल्म के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस ने भी थलापति विजय की इस ऐतिहासिक जीत पर अपने एक्स अकाउंट पर सुपरस्टार को बधाई देते हुए लिखा, "दिल से बहुत-बहुत बधाई हमारे 'जन नायगन', थलापति विजय सर। आपने सभी मुश्किलों के बावजूद आज इतिहास रच दिया है। यह सच में एक क्रांति है, जो आने वाली पीढ़ियों तक सुनाई देगी।"
खबरें और भी
9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी 'जन नायकन'
आपको बता दें कि थलापति विजय की फिल्म 'जन नायगन' इस साल प्रभास की 'द राजा साब' के साथ 9 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने और कानूनी विवादों के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। अब 8 मई 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।