Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Son Of Sardaar 2 से मेकर्स ने Vijay Raaz को निकाला बाहर, एक्टर पर लगे गंभीर आरोप

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 09:15 AM (IST)

    अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार 2 इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अब लगातार इसे लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

    सन ऑफ सरदार 2 से बाहर हुए विजय राज (Photo Credit: Instagram)
    सन ऑफ सरदार 2 से बाहर हुए विजय राज (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. लंदन में चल रही है सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग
    2. फिल्म में नजर आने वाले हैं कई स्टार्स
    3. विजय राज को किया गया फिल्म से बाहर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2012 में आई अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार' को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब लगभग 12 साल बाद इसके सीक्वल को लाने की तैयारी चल रही है। हाल ही में खबर आई कि अजय देवगन, संजय दत्त, रवि किशन और विजय राज समेत कई सितारे इस मूवी का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं, मेकर्स ने विदेश में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

    हालांकि, अब इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म से जुड़ा एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने विजय राज को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया है। सेट पर मेकर्स और क्रू के साथ उनका बर्ताव अच्छा नहीं था। वहीं, अभिनेता ने भी इस पर अपनी बात रखी है।

    यह भी पढ़ें: 'सन ऑफ सरदार 2' से Sanjay Dutt की नहीं हुई छुट्टी, रवि किशन के हाथ में है ये मुख्य किरदार

    सह-निर्माता ने बताई इसकी वजह

    हाल ही में फिल्म के सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक ने पिंकविला से इसके बारे में बात करते हुए कहा कि हां, यह सच है हमने विजय राज को सेट पर उनके व्यवहार के कारण फिल्म से हटा दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि अब उनकी जगह संजय मिश्रा को लिया गया है।

    अभिनेता पर लगे गंभीर आरोप

    इसके साथ ही पाठक ने यह भी शेयर किया कि वो बड़े कमरे, वैनिटी वैन की मांग कर रहे थे। वहीं, उन्होंने स्पॉट बॉय के लिए हमसे ज्यादा पैसे भी लिए थे। दरअसल, उनके स्पॉट बॉय को एक रात के 20,000 रुपये मिलते थे, जो किसी भी बड़े एक्टर के स्पॉट बॉय से ज्यादा है।

    खबरें और भी

    Photo Credit: Imdb

    इसके आगे उन्होंने कहा कि यूके एक महंगी जगह है और शूट के हिसाब से सभी को अच्छे रूम दिए गए, लेकिन उनकी डिमांड प्रीमियम सुइट्स की थी। इसके बाद जब हमने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने समझने से इनकार कर दिया और गलत तरीके से बात की

    स्पॉट बॉय पर भी लगे आरोप

    सिर्फ इतना ही नहीं, यह भी बताया गया कि अभिनेता के स्पॉट बॉय ने नशे में एक होटल स्टाफ सदस्य के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। वहीं, जब उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो राज ने इसमें भी सहयोग नहीं किया।

    विजय राज ने रखा अपना पक्ष

    वहीं, विजय राज ने इस पर अपना पक्ष भी रखा। एक्टर ने कहा कि उन्हें इसलिए हटा दिया गया, क्योंकि उन्होंने सेट पर आने पर अजय देवगन का अभिवादन नहीं किया। राज ने बताया कि वह ट्रायल के लिए समय से पहले पहुंच गए थे और उन्होंने देखा कि अजय देवगन लगभग 25 मीटर दूर खड़े थे, लेकिन उन्होंने उनका अभिवादन नहीं किया, क्योंकि वह व्यस्त लग रहे थे।

    कुछ ही देर बाद, पाठक ने राज को बताया कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है। राज ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी एकमात्र गलती अजय देवगन का अभिवादन नहीं करना था और उन्हें सेट पर पहुंचने के 30 मिनट के अंदर ही निकाल दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: 'UK जाना कौन चाहता', Sanjay Dutt ने वीजा कैंसिल करने पर निकाली भड़ास, 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए जा रहे थे विदेश