यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12th Fail देखकर रो पड़े Vijay Varma, Vikrant Massey के लिए कही ये बात
Vijay Varma On 12th Fail अभी तक कई स्टार्स विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल की तारीफ कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता विजय वर्मा का नाम भी शामिल ह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Varma On 12th Fail: विक्रांत मैसी अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल की सफलता का जश्न मना रहे हैं। दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक, जिसने भी इस फिल्म को देखा वो विक्रांत और फिल्म की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाया।
करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और दीपिका पादुकोण के बाद अब विजय वर्मा भी इस फिल्म के कायल हो गए हैं। विजय वर्मा ने मूवी देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है।
यह भी पढ़ें: Filmfare Award 2024: 12th Fail का अवॉर्ड शो में रहा बोलबाला, सलमान खान की भांजी भी रहीं अव्वल
12वीं फेल देखकर रो पड़े विजय
बीते साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई '12वीं फेल' बेस्ट फिल्मों में से एक रही। तेजस के साथ थिएटर्स में एंट्री ली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। मूवी में विक्रांत ने आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की भूमिका निभाई।
इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक क्वेश्चन आंसर सेशन के दौरान, विजय वर्मा से एक सवाल पूछा कि क्या वह कोई फिल्म या सीरीज देखकर रोये थे। अभिनेता ने इसके जवाब में बताया कि वह 12वीं फेल देखकर रो पड़े थे। विक्रांत मैसी ने मुझे बहुत रुलाया'।

जाने जान को स्टार ने भी की थी तारीफ
इससे पहले विजय वर्मा की 'जाने जान' को स्टार करीना कपूर खान ने भी इस मूवी की तारीफ की थी। करीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '12वीं फेल, विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत जोशी, अंशुमन पुष्कर और पूरी कास्ट एंड क्रू, लीजेंड्स'। इसके साथ ही करीना ने सभी कास्ट को टैग भी किया था।
खबरें और भी
पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स किये नाम
हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में '12वीं फेल' को अवॉर्ड्स मिले। इसमें 'बेस्ट फिल्म', विक्रांत मैसी को 'बेस्ट एक्टर' (क्रिटिक्स), विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला था।
सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद फिल्म '12वीं फेल' 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हो गई।