यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jaane Jaan की स्क्रीनिंग पर तमन्ना भाटिया का हाथ थामे पहुंचे विजय वर्मा, सुजॉय घोष ने छुए अर्जुन कपूर के पैर
Jaane Jaan Screening हाल ही में करीना कपूर खान और विजय वर्मा स्टारर जाने जान की स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म देखने बी-टाउन के कई सेलेब्स आए। इस दौरान सबसे ...और पढ़ें

HighLights
- जाने जान की स्क्रीनिंग पर लगा सितारों का मेला
- विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने रोमांटिक अंदाज में ली एंट्री
- जाने जान के डायरेक्टर ने अर्जुन कपूर के छुए पैर
नई दिल्ली, जेएनएन। Jaane Jaan Screening: सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाने जान' का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ पहली बार विजय वर्मा (Vijay Varma) नजर आएंगे। सोमवार की रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई।
जाने जान की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे
18 सितंबर 2023 को आयोजित 'जाने जान' (Jaane Jaan) की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का हुजूम उमड़ा। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से लेकर ईशा गुप्ता और नोरा फतेही तक सितारे नजर आए। अर्जुन कपूर ने डेनिम शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और व्हाइट स्नीकर्स में कूल लुक में पहुंचे।
इवेंट में सोफी चौधरी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आईं। वह सिंपल लेकिन एलिगेंट लग रही थीं। सोफी के अलावा कई और सेलेब्स ने स्टाइलिश अंदाज में इवेंट में उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- 'फिल्म मेकिंग में कोई गणित नहीं होता है', Jaane Jaan के डायरेक्टर सुजॉय घोष ने खुलकर की दिल की बात
हाथ थामे स्क्रीनिंग में पहुंचे विजय और तमन्ना
'जाने जान' के प्रीमियर इवेंट में सभी का ध्यान न्यू लव बर्ड्स विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने खींच लिया। दोनों हाथों में हाथ डाले स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस दौरान दोनों बहुत शानदार लग रहे थे। विजय ब्लैक शर्ट के साथ गोल्डन पैंट और ब्लेजर में स्टाइलिश लग रहे थे।

वहीं, ब्लू ड्रेस में तमन्ना भाटिया का ग्लैमर ऑन-पॉइंट था। हाई स्लीक हेयर बन, हाई हील्स और न्यूड मेकअप में वह खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने फोटोज क्लिक कराने में कोई कंजूसी नहीं की। यूं तो फिल्म की सारी स्टार कास्ट स्क्रीनिंग पर मौजूद थी, लेकिन करीना कपूर नदारद रहीं।
खबरें और भी
सुजॉय घोष ने छुए अर्जुन के पैर
प्रीमियर इवेंट से एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में 'जाने जान' के डायरेक्टर सुजॉय घोष अभिनेता अर्जुन कपूर के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे सुजॉय उनके पैर छूने गए, अर्जुन ने उन्हें उठाकर गले लगा लिया। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है।
कब रिलीज होगी जाने जान?
करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर 'जाने जान' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Jaane Jaan: क्या हॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं करीना कपूर, 'जाने-जान' एक्ट्रेस का जवाब करेगा हैरान?