Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamannah Bhatia से ब्रेकअप के बाद इस हसीना से 'Gustaakh Ishq' कर बैठे Vijay Verma? गले मिलते आए नजर

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 02:09 PM (IST)

    विजय वर्मा ने कुछ समय पहले बिना किसी ऑफिशियल स्टेटमेंट के तमन्ना भाटिया के साथ ब्रेकअप कर लिया है। अब खबर है कि एक्टर गुस्ताख इश्क एक्ट्रेस के प्यार म ...और पढ़ें

    तमन्ना से ब्रेकअप के बाद किसे डेट कर रहे विजय (फोटो-इंस्टाग्राम)

    तमन्ना से ब्रेकअप के बाद किसे डेट कर रहे विजय (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. विजय वर्मा को फिर हुआ प्यार

    2. तमन्ना भाटिया को कर चुके हैं डेट

    3. वायरल हो रहा एक्टर का वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद ऐसा लग रहा है कि विजय वर्मा को फिर से प्यार मिल गया है। अब एक्टर सिंगल हैं तो उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई इच्छुक है कि किसने उनके दिल में फिर से प्यार के रंग बिखेर दिए हैं।

    किसे डेट कर रहे हैं विजय वर्मा?

    नई रिपोर्ट्स की मानें तो विजय वर्मा दंगल गर्ल के प्यार में हैं। खबरों की मानें तो विजय इस समय फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। दोनों को मुंबई में एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया। इससे पहले खबर थी फातिमा मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को डेट कर रही थीं। आमिर अब गौरी जहां स्प्रैट के साथ अपना रिलेशन ऑफिशियल कर चुके हैं वहीं अब ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि फातिमा अब विजय वर्मा को डेट कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा की दिखी पहली झलक! ट्रेलर की रिलीज डेट कर लें नोट

    गुस्ताख इश्क में साथ आएंगे नजर

    बता दें कि विजय और फातिमा 'गुस्ताख इश्क'(Gustaakh Ishq) में एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं। विभू पुरी द्वारा निर्देशित गुस्ताख इश्क में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी लीड रोल में हैं। नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गुस्ताख़ इश्क मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शन द्वारा निर्मित तीसरी फिल्म है, जिसकी स्थापना उन्होंने सितंबर 2023 में की थी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)

    फैंस ने कहा विजय वर्मा सीरियस नहीं

    फातिमा और विजय वर्मा को एक साथ देखकर कुछ रेडिट यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, "वह तमन्ना के लिए कभी सीरियस नहीं था। सामाजिक रूप से ऊपर उठने की भावना रखता है। प्रभाव के लिए अभिनेत्रियों को डेट करता है।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "ठीक है, मुझे गलत मत समझिए, लेकिन फातिमा को अपने करियर पर अधिक ध्यान देना चाहिए, न कि यह गॉसिप कॉलम में जगह बनानी चाहिए कि वह किसे डेट कर रही हैं।

    भले ही वह कुछ भी गलत न करे, बस इसे सीक्रेट रखें। अब दंगल होगा।" एक यूजर ने यहां तक लिखा, "क्या यह समझदारी वाली बात नहीं है? एक दुखी रिश्ते में बने रहना मित्रतापूर्ण भाव बनाकर रिश्ता खत्म करने से कहीं ज्यादा बुरी बात है"

    खबरें और भी

    filmyhitlist_1742798162_3595174021052342642_38672908684

    साल 2023 में कंफर्म किया था रिश्ता

    इससे पहले, विजय वर्मा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे। विजय और तमन्ना ने नेटफ्लिक्स की सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2) में काम किया था। महीनों की अटकलों के बाद, जून 2023 में फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में तमन्ना ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। बाद में, कथित तौर पर इस साल मार्च में दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बावजूद, एक सूत्र ने खुलासा किया कि वे एक-दूसरे के लिए अच्छे रिलेशन में हैं और दोस्त बनकर रह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: ‘मी टू के बाद लोगों में डर…’ आमिर खान की दंगल गर्ल ने कास्टिंग काउच पर बताई अंदर की बात