Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Bhatt Engaged: विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने की सगाई, डायरेक्टर ने शेयर की तस्वीरे

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 05:59 PM (IST)

    Vikram Bhatt Daughter Krishna Bhatt Engaged बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) ने सगाई कर ली है। खुद विक्र ...और पढ़ें

    Vikram Bhatt, Krishna Bhatt engaged, Vikram daughter
    Vikram Bhatt, Krishna Bhatt engaged, Vikram daughter

     नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Bhatt Daughter Krishna Bhatt Engaged: फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) से लेकर टीवी स्टार ईशा कंसारा (Esha Kansara) ने हाल ही में शादी रचाई है। वहीं अब बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) ने भी सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद विक्रम ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी।

    विक्रम भट्ट ने साझा की बेटी और होने वाले दामाद की फोटो

    फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने हाल ही में वेदांत शारदा नाम के एक शख्स से सगाई की है। सोमवार को विक्रम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की और एक मैसेज भी लिखा। सामने आई इन तस्वीरों में विक्रम बेटी और वेदांत संग नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में, विक्रम बेटी कृष्णा को गले लगाते और किस करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में  कपल मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है। इस मौके पर कृष्णा ने येलो कलर का अनारकली सूट में पहना हुआ है। तो वहीं वेदांत व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ विक्रम ने कैप्शन में लिखा- "शादी करने के लिए सगाई ! और फिर मैंने उसे दूर कर दिया।

    सेलेब्स दे रहे हैं बधाई

    विक्रम भट्ट की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारे कमेंट कर कृष्णा को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लिखा- कृष्णा और उनके परिवार वालों को बधाई हो। एक्टर राहुल देव ने लिखा- अमेजिंग!!! ढेर सारा प्यार और भगवान हमेशा आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे। पापा की इस पोस्ट पर कृष्णा ने भी कमेंट में तीन दिल बनाए हैं।

    विक्रम भट्ट और अदिति भट्ट की बेटी है कृष्णा

    बता दें कि  कृष्णा भट्ट, विक्रम और अदिति की बेटी है। विक्रम ने पहली शादी अदितिसे की थी। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। साल 1998 में विक्रम और अदिति ने तलाक लिया था। अदिति से अलग होने के बाद विक्रम भट्ट ने 52 साल की उम्र में श्वेतांबरी संग शादी रचाई थी। इस कपल ने एक साल तक अपनी शादी को छुपाकर रखा था। विक्रम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म जुदा होके भी थी, जो इस साल जुलाई में रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hansika Motwani Wedding Inside Photo: सोहेल ने हंसिका मोटवानी की मांग में भरा सिंदूर, एक-दूजे के हुए दोनों

    यह भी पढ़ें- Hansika Motwani: शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी हंसिका मोटवानी? हनीमून को लेकर यह है प्लान