बॉक्स ऑफिस पर होगा महा क्लैश, Kangana Ranaut की नई फिल्म से टक्कर लेगी ये हॉरर थ्रिलर
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता का गणित बिगाड़ने के लिए एक हॉरर थ्रिलर फिल्म आ रही है। ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कंगना की अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता
हॉरर थ्रिलर देगी कंगना रनौत की मूवी को टक्कर
इस दिन रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये दोनों मूवीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस कंगना रनौत की अगली फिल्म का नाम भारत भाग्य विधाता है, जिसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी क्लियर हो चुकी है।
लेकिन अब लग रहा है कि कंगना की इस नई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती मिलने वाली है, क्योंकि दिन भारत भाग्य विधाता सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसी दिन फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी हॉन्टेड 3डी घोस्ट फ्रॉम द पास्ट भी आ रही है।
हॉन्टेड 3डी घोस्ट फ्रॉम द पास्ट करेगी कमाल
लंबे समय से फिल्म हॉन्टेड 3डी घोस्ट फ्रॉम द पास्ट का नाम चर्चा में बना हुआ है। पहले ये मूवी बीते साल नंवबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया और अब ये फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
-1780485660026.jpg)
उसी दिन कंगना रनौत की अकमिंग मूवी भारत भाग्य विधाता भी बड़े पर्दे पर एंट्री मारेगी। जो साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले की एक अनदेखी कहानी को दर्शाएगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सिनेप्रेमियों को एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
ANAND PANDIT - VIKRAM BHATT UNVEIL 'HAUNTED 3D' SCREAMER – 12 JUNE 2026 RELEASE... A one-minute screamer of #Haunted3D is out now, offering a glimpse into its eerie and haunting world.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 3, 2026
The film is slated for a theatrical release on 12 June 2026 in #Hindi, #Tamil, and #Telugu.… pic.twitter.com/G976ZLEjlE
बात करें हॉन्टेड 3डी घोस्ट फ्रॉम द पास्ट के बारे में तो इस मूवी में अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ये हॉरर थ्रिलर फिल्म साल 2011 में आई सुपरहिट फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' का आधिकारिक सीक्वल है।
हॉन्टेड 3डी घोस्ट फ्रॉम द पास्ट से फैंस को उम्मीदें
लंबे समय से हिंदी सिनेमा में किसी कल्ट हॉरर थ्रिलर का सीक्वल या अगला पार्ट नहीं आया है। ऐसे में मिमोह की अपकमिंग फिल्म हॉन्टेड 3डी घोस्ट फ्रॉम द पास्ट से सिनेप्रेमियों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं कि ये फिल्म सही मायनों में उनका मनोरंजन करेगी।