Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikram Gokhale Films: तारीफों से परे है विक्रम गोखले के यह किरदार, वजनदार आवाज ने दिलाई सबसे अलग पहचान

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 05:23 PM (GMT+05:30)

    Vikram Gokhale Passes Away विक्रम गोखले का नाम भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में हमेशा याद किया जाएगा। मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी तबीयत ब ...और पढ़ें

    File Photos of Late Actor Vikram Gokhale
    File Photos of Late Actor Vikram Gokhale

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Gokhale Passes Away: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'परवाना' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता विक्रम गोखले ने शनिवार दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर फैंस और परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं। विक्रम गोखले, फिल्म, टेलीविजन और स्टेज आर्टिस्ट के रूप में भी एक जाने माने सेलेब्रिटी थे। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'भूल भुलैया', 'अग्निपथ' जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। उम्र के इस पड़ाव पर भी अभिनय से उनका लगाव खत्म या कम नहीं हुआ। विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म 'निकम्मा' थी, जो कि इसी साल जून में रिलीज हुई थी। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

    विक्रम गोखले को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कई बार उनकी तबीयत में सुधार होने की खबर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुई, लेकिन पिछले करीब एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने वाले विक्रम गोखले का 26 नवंबर की दोपहर निधन हो गया। बलगांध्रव रंगमंच में अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। वैकुण्ठ शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित और दिग्गज अभिनेता के निधन पर एक नजर डालते हैं उन किरदारों पर, जिन्होंने उनके स्टारडम में चार चांद लगा दिए थे।

    इन फिल्मों में सराहा गया विक्रम गोखले का अभिनय

    हम दिल दे चुके सनम

    1999 में आई संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' में विक्रम गोखले ने ऐश्वर्या राय के पिता का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनका किरदार म्यूजिक टीचर का था, जिनके कड़े अनुशासन में समीर और नंदिनी (सलमान खान-ऐश्वर्या राय) का प्यार अधूरा रह गया। यह फिल्म इनके करियर की माइलस्टोन फिल्मों में से एक रहेगी।

    अनुमति

    'अनुमति' विक्रम गोखले की मराठी फिल्म है, जिसके लिए 2010 में उन्हें बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में उनके उम्दा अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा। फिल्म में रीमा लागू, नीना कुलकर्णी जैसे कलाकारों की भी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। फिल्म को गजेंद्र अहिरे ने डायरेक्ट किया था। 'अनुमति' इतनी पसंद की गई थी कि, इसे न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था।

    खबरें और भी

    भूल भुलैया

    2007 में आई इस कॉमेडी फिल्म में विक्रम गोखले का किरदार यज्ञप्रकाशजी भारती नाम के शख्स का था। फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे, लेकिन इनके बीच विक्रम गोखले की एक्टिंग भी किसी से छिपी नहीं।

    मिशन मंगल

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों द्वारा भारत के पहले मार्स ऑर्बिटरी मिशन (मंगलयान) के सफल परीक्षण की कहानी को दिखाती इस फिल्म में भी विक्रम गोखले ने अच्छा अभिनय किया था। कई और दिग्गज एक्टर्स के बीच भी विक्रम गोखले अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों की नजर में आए थे। उनके कैरेक्टर का नाम चंद्रेश सिंह था।

    आघात

    यह विक्रम गोखले के करियर की पहली फिल्म थी, जिसका निर्देशन उन्होंने किया था। 'आघात' 2010 में रिलीज हुई मराठी फिल्म है। हॉस्पिटल की व्यवस्था, खराब सिस्टम को लेते हुए फिल्म की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में विक्रम गोखले ने डॉ खुराना की भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें: Vikram Gokhale Passes Away: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: Celebs on Vikram Gokhale Death: विक्रम गोखले के निधन पर अक्षय कुमार सहित इन कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि