यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12th फेल के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले Vikrant Massey की नेटवर्थ, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
विक्रांत मैसी ने साल 2023 में आई फिल्म 12वीं फेल में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा जोशी नजर आई थीं। फिल्म का निर्दशन विधू विनोद ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2023 में रिलीज हुई थी 12वीं फेल
- विक्रांत मैसी ने निभाया है लीड रोल
- एक्टर को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म 12वीं फेल (12th Fail) साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। ये एक बायोपिक फिल्म है जिसमें विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा की भूमिका निभाई है।
फिल्म ने शुक्रवार को अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। मूवी जब रिलीज हुई थी तब इसने बड़ी संख्या में दर्शकों और क्रिटिक्स को प्रभावित किया था। आज आपको फिल्म से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी के बारे में बताएंगे।
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
एक टीवी अभिनेता से सबसे पसंदीदा फिल्म सितारों में से एक बनने का सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी ने 12th फेल के अलावा, छपाक, हसीन दिलरुबा, द साबरमती रिपोर्ट और हाल ही में शनाया कपूर के साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
(1).jpg)
यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद Vikrant Massey ने इस शख्स को लगाया कसकर गले, लिखा- हमने कर दिखाया
क्या है 12th फेल की कहानी?
फिल्म की कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है,जो अपनी पढ़ाई का सफर शुरू करते हैं और सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा,यूपीएससी, देते हैं। यह बायोपिक सामाजिक दबाव, भेदभाव और गरीबी जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी छूती है। विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। मैसी के अलावा फिल्म में मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, विकास दिव्यकीर्ति और प्रियांशु चटर्जी भी हैं।
वहीं इससे पहले फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सबसे पहले बात आती है विक्रांत मैसी की सैलरी की। पिंकविला की खबर के अनुसार इस फिल्म के लिए उन्होंने लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये लिए हैं।
.jpg)
विक्रांत मैसी की कुल संपत्ति
अपनी हर बॉलीवुड फिल्म के लिए एक करोड़ से ज्यादा की फीस लेने वाले विक्रांत मैसी की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये होगी। यह राशि इंडस्ट्री में उनकी कमाई और साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य निवेशों से आती है।
खबरें और भी
इसके अलावा, अभिनेता के पास मड द्वीप पर समुद्र के किनारे एक आलीशान घर है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज GLS, वोल्वो S90 और मारुति स्विफ्ट डिजायर जैसी कारों का कलेक्शन है।
यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards: शाह रुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट