Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लो हो गए दर्शन! Vikrant Massey ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, बीवी संग वायरल हुई तस्वीरें

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 10 Feb 2025 12:02 PM (IST)

    विक्रांत मैसी इस वक्त प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। साल 2024 में अभिनेता ने अपने बेटे को वेलकम किया था जो अब एक साल का ...और पढ़ें

    विक्रांत मैसी ने दिखाया बेटे वरदान का चेहरा (Photo Credit- Instagram)
    विक्रांत मैसी ने दिखाया बेटे वरदान का चेहरा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. विक्रांत मैसी ने दिखाया बेटे वरदान का चेहरा
    2. बेटे के पहले जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत पोस्ट
    3. यूजर्स बोले 'डिट्टो कार्बन कॉपी है...' जूनीयर विक्रांत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vikrant Massey Reveals Son Face: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी का बेटा वरदान (Vardaan Massey) अब एक साल का हो गया है। एक्टर ने बेटे के जन्मदिन पर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेता के फैंस भी उनके बेटे का चेहरा देखने का काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे।

    जन्मदिन के तीन दिन बाद उन्होंने सेलिब्रेशन की फोटोज से हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके बेटे का फेस देखकर फैंस एक्टर को बधाई भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, नेटिजेंस उनके लाडले पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    क्यूटनेस से नहीं हटेंगी नजरें

    विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने पिछले साल 7 फरवरी को अपने घर बेबी बॉय को वेलकम किया था। बेटे के जन्म के करीब 16 दिन बाद उन्होंने बेटे की पहली झलक शेयर की थी। साथ ही कपल ने बेटे का नाम से भी पर्दा उठा दिया था। उन्होंने अपने लाडले का नाम वरदान रखा था।

    Photo Credit- Instagram

    बेटे के जन्म के बाद अभिनेता को कई बार बेटे को लेकर बात करते देखा गया था मगर उन्होंने कभी वरदान का फेस रिवील नहीं किया था। लेकिन अब एक्टर ने वरदान की झलक फैंस को दिखा दी है जिस पर अब यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग उनके बेटे की क्यूटनेस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

    विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चार तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपने बेटे और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटोज बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में वरदान को गोद में लिए हुए विक्रांत काफी प्यारे लग रहे हैं। उनके साथ शीतल ठाकुर भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    Photo Credit- Instagram

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे Onederful बेटे को हेलो कहें।' एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा, 'आखिरकार वरदान का चेहरा सामने आ गया! वह सचमुच बहुत प्यारा है।' वहीं दूसरे ने कहा, 'ये तो विक्रांत की कार्बन कॉपी है।', वहीं तीसरे ने लिखा, ‘ये तो विक्रांत से भी ज्यादा क्यूट है। '

    विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी

    विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने साल 2015 में डेट करना शुरू किया था। कपल साल 2018 में आई वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आया था। 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में दोनों ने ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थीं। शादी के एक साल बाद 7 फरवरी, 2023 को विक्रांत ने अनाउंस किया कि वो बेटे के पापा बन गए हैं।

    Photo Credit- Instagram

    विक्रांत मैसी की वर्क फ्रंट

    विक्रांत मैसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें द साबरमती रिपोर्ट में देखा गया था। साल 27 फरवरी 2002 में गुजरात के गोधरा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। जिसमें 59 लोगों की जान चल गई थी। इसी प्लॉट के पर्दे की पीछे की सच्चाई को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा हाल ही में खबर आई थी कि विक्रांत मैसी डॉन 3 में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। अब देखना है पर्दे पर वो क्या नया कमाल कर के दिखाते हैं।