विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं कही नहीं जा रहा...' Vikrant Massey ने अपनी वापसी का दिया संकेत, कहा- लोगों ने गलत समझ लिया

Published: Fri, 20 Dec 2024 08:55 PM (IST)

विक्रांत मैसी इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं। ऐसे समय पर अचानक उनके रिटायरमेंट लेने के फैसले ने ...और पढ़ें

विक्रांत मैसी ने क्यों लिया रिटायरमेंट का फैसला
विक्रांत मैसी ने क्यों लिया रिटायरमेंट का फैसला

HighLights

  1. रिटायरमेंट वाले बयान पर एक्टर की सफाई
  2. इस मूवी की कर रहे हैं शूटिंग
  3. एक्टिंग छोड़ रहे हैं विक्रांत मैसी?

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ( Vikrant Massey) इन दिनों सुर्खियों में है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिटायरमेंट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल विक्रांत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था कि वो एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं जिसके बाद से उनके फैंस काफी उदास हो गए।

क्यों लिया ब्रेक लेने का फैसला?

विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वो ऑडियंस से साल 2025 में आखिरी बार मिलेंगे और इसके बाद हो सका तो ठीक समय आने पर ही वापसी करेंगे। इस साल एक्टर की 4 बैक टू बैक फिल्में ब्लैकआउट, फिर आई हसीन दिलरुबा, सेक्टर 36 और द साबरमति रिपोर्ट रिलीज हुईं। ऐसे में फैंस को चिंता हो गई कि एक्टर करियर के पीक पर होने के बावजूद ऐसे बीच में एक्टिंग क्यों छोड़ रहे हैं। हालांकि बाद में एक्टर ने इस पर सफाई दी कि वो फैमिली की वजह से ये फैसला ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'सबकुछ इतना जल्दी था, बीवी को हनीमून पर नहीं ले जा पाया'; Vikrant Massey ने बताया क्यों लिया ब्रेक?

कब वापसी करेंगे विक्रांत मैसी?

अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया और वो कब वापसी करेंगे। आरजे रोहिनी से बातचीत में विक्रांत ने बताया कि वो मेंटली और फिजिकली बहुत ज्यादा थक चुके हैं क्योंकि उनके ऊपर बहुत ज्यादा वर्कलोड है। अपने करियर पर बात करते हुए विक्रांत ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे वही सेम चीज मैं कर रहा हूं। अच्छे का स्टैंडर्ड बहुत लो हो गया है। मैं अपने अंदर की उस क्रिएटिवी को मरने नहीं देना चाहता हूं इसलिए इसे प्रोटेक्ट करने के लिए मैंने ये फैसला लिया।\

मेरी फैमिली मेरे लिए जरूरी - विक्रांत

हालांकि अंत में उन्होंने फैंस के लिए एक खास मैसेज छोड़ा और कहा -'मैं कहीं नहीं जा रहा यार।' मैं ये जो ब्रेक ले रहा हूं वो सिर्फ मेरे घर और फैमिली के लिए है। मैं अपनी पत्नी को हनीमून पर नहीं ले जा पाया। मेरे बेटा मेरा पीछे बड़ा हो रहा है। उसके दांत निकल आए, वो पापा कहना सीख गया है लेकिन मैं उसे बड़ा होते सिर्फ वीडियो कॉल पर देख रहा हूं।

एक्टर फिलहाल शनाया कपूर के साथ आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जिसकी शूटिंग देहरादून में चल रही है।

यह भी पढ़ें: 'नहीं ले रहा संन्यास,' 24 घंटे बाद बदले Vikrant Massey के सुर, एक्टिंग से रिटायरमेंट पर मारी पलटी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।