Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12th Fail Motion Poster: विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन आएगा ट्रेलर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:25 PM (GMT+05:30)

    Motion Poster Of 12th Fail निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 12वीं फेल को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए ह ...और पढ़ें

    '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी (Photo Credit: Instagram)
    '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर हुआ जारी
    2. इस दिन जारी होगा ट्रेलर
    3. इसी महीने रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Motion Poster Of 12th Fail: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने आज यानी 2 अक्टूबर को विक्रांत की आने वाली फिल्म '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

    विक्रांत मैसी की यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में उनके फैंस के बीच भी इसका क्रेज अभी से देखने को मिल रहा है। हर कोई फिल्म का ट्रेलर देखना चाहता है, उनका ये इंतजार भी अब जल्द खत्म होने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Vikrant Massey And Sheetal Thakur: विक्रांत मैसी बनने वाले हैं पापा, एक्टर ने बताया कब करेंगे बच्चे का स्वागत

    सच्ची कहानियों से प्रेरित है फिल्म

    यह फिल्म दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम यूपीएससी में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स की लाखों सच्ची कहानियों से भी प्रेरित है। बता दें कि '12वीं फेल' अनुराग पाठक के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है, जो IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और IRS अधिकारी श्रद्धा जोशी की यात्रा के बारे में है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा 'हारा वही जो लड़ा नहीं, शून्य वह है जिसे आप बनाते हैं, एक अंत, या फिर आरंभ करने का मौका'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)

    मोशन पोस्टर पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    जैसे ही विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया फैंस भी इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने लग गए। एक यूजर ने लिखा 'इसके लिए बहुत उत्साहित हूं'। एक अन्य ने लिखा 'इस फिल्म को देखने का अब इंतजार नहीं हो रहा'। एक और यूजर ने लिखा 'भाई जल्दी से ट्रेलर दिखा दो अब'।

    खबरें और भी

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    विक्रांत मैसी स्टारर और विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित यह फिल्म 27 अक्टूबर को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 3 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: 12th Fail Trailer Release Date: विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज