Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hello Bachhon OTT Release: महत्वपूर्ण विषय पर सीरीज लेकर आ रहे विनीत कुमार, आ गई 'हेलो बच्चों' की रिलीज डेट

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM (IST)

    विनीत कुमार सिंह अभिनीत 'हेलो बच्चों' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे की सच्ची कहानी से प्रेरित है। सीरीज एक छोटे शहर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विनीत कुमार सिंह (Vineet Singh) अभिनीत मच अवेटेड सीरियल 'हेलो बच्चों' (Hello Bachhon) जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि वो एक्टर को एक दिलचस्प किरदार में देखने के लिए बेताब है।

    'मुक्काबाज' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले विनीत कुमार सिंह एक नई कहानी के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जो ड्रामा, भावनाओं और दिल को छू लेने वाली कहानी का वादा करती है।

    यह भी पढ़ें- 'ये घटिया फिल्म पसंद आई...धुरंधर नहीं,' Shahid Kapoor की तारीफ करने पर क्यों ट्रोल हुए ऋतिक रोशन?

    कब रिलीज होगी सीरीज?

    नेटफ्लिक्स की यह सीरीज 'हेलो बच्चों' फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे की सच्ची कहानी से प्रेरित है। उनके विजन ने लाखों एस्पिरेंट और छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने X पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "इस क्लास में सबका स्वागत है। उम्मीद से होगी सपनों की उड़ान। हेलो बच्चों को 6 मार्च को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।"

    इसकी कहानी एक छोटे शहर के समर्पित फिजिक्स टीचर की कहानी बयां करती है, जो न केवल पाठ्यक्रम पूरा करना चाहता है, बल्कि छात्रों को विज्ञान को मनोरंजक तरीके से समझाने में भी मदद करना चाहता है। सीरीज उनके संघर्षों और समर्पण पर केंद्रित है। यह ईमानदारी, महत्वाकांक्षा और प्रतिबद्धता जैसे विषयों को दर्शाती है।

    खबरें और भी

    कौन-कौन से एक्टर्स आएंगे नजर?

    'हेलो बच्चों' एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज है जिसका निर्देशन प्रतिश मेहता ने किया है। अभिषेक यादव इसके निर्माता हैं। विनीत कुमार सिंह के अलावा, इस सीरीज में विक्रम कोचर और गिरिजा ओक गोडबोले भी अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज का स्क्रीनप्ले अभिषेक यादव, अंकित यादव, वर्नाली और संदीप सिंह ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है।

    यह भी पढ़ें- OTT पर छाई 2 घंटे 37 मिनट की ये Comedy Film, 5 महीने से टॉप 10 में राज कर रही है मूवी