विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सोचा नहीं था कि लोगों का इतना प्यार मिलेगा', छावा के बाद Jaat में विलेन बनेंगे विनीत कुमार सिंह

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 31 Mar 2025 09:38 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने अभिनय से उन्होंने पिछले कुछ ...और पढ़ें

सनी देओल के साथ जाट में नजर आएंगे विनीत कुमार सिंह (Photo Credit- X)
सनी देओल के साथ जाट में नजर आएंगे विनीत कुमार सिंह (Photo Credit- X)

HighLights

  1. छावा में नजर आए थे विनीत कुमार सिंह
  2. जाट में विलेन का किरदार निभाएंगे एक्टर
  3. किरदार और कहानी पर की खुलकर बात

दीपेश पांडेय, मुंबई। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म छावा में कवि कलश उसके बाद सुपरब्वायज ऑफ मालेगांव में फरोग की भूमिका को लेकर पिछले कुछ दिनों से अभिनेता विनीत कुमार सिंह काफी चर्चा में हैं। 10 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही सनी देओल अभिनीत फिल्म जाट में वह खलनायक सोमूलू की भूमिका में नजर आएंगे। विनीत से पेशेवर सफर के वर्तमान दौर और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत...

एक्टर से पहले डॉक्टर थे अभिनेता?

मुक्काबाज के बाद शायद इतनी ज्यादा चर्चा छावा से मिली, क्या इसी दौर के सपनों के साथ डॉक्टरी का पेशा छोड़ अभिनय में आए थे?

हां ये सच है कि मुक्काबाज के बाद मेरी इतनी चर्चा छावा को लेकर ही हुई। छावा से मेरा काम एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचा। अब इसके कारण लोग मेरे पुराने कामों को भी जाकर देख रहे हैं, वो मुझे मैसेज या कमेंट करके बता भी रहे है। कई लोगों ने तो मुक्काबाज देखकर कहा कि इसको तो रीरिलीज करनी चाहिए। हालांकि, वो मेरे हाथ में नहीं है।

Photo Credit- X

'राइटर बाप होता है'- विनीत कुमार सिंह

फिल्म सुपरब्वायज आफ मालेगांव में आपका संवाद 'राइटर बाप होता है' काफी चर्चा में रहा। सुनने में आया कि इसे आपने बिना स्क्रिप्ट के अपने मन से बोला था..... हां, ये लाइन मैंने शूटिंग करते समय ही सीन में सुधार करते हुए बोला था स्क्रिप्ट में था कि फरोग नासिर को ये बोल कर निकल जाता है कि याद रख तेरे पैसे मनी आर्डर कर दूंगा। फिर सीन करते हुए मेरे दिमाग में यह लाइन आई और जाते-जाते मैंने फिर पलट कर कहा कि राइटर बाप होता है।

Photo Credit- X

फिल्मकारों और इंडस्ट्री से मिलने वाले प्रस्तावों में इतनी प्रशंसा और चर्चा का क्या प्रभाव देखते हैं?

अभी इन दोनों फिल्मों को आए एक-डेढ़ महीना ही हुआ है। इस बीच पिछले 20-25 दिनों में मेरे पास जो प्रस्ताव आए हैं, उनमें बहुत सारी चीजें होती दिख रही हैं। कोशिश करता है, बतौर कलाकार आगे मैं कुछ और बेहतर, चुनौतीपूर्ण चीजें ला पाऊं। इसका परिणाम मेरे आगामी प्रोजेक्ट्स पर दिखेगा।

ये भी पढ़ें- 4 मंगेतर को संभालते हुए छूट गए थे अक्षय कुमार के पसीने, 17 करोड़ की लागत में पार किया था 55 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म जाट का ऑफर कब और कैसे मिला?

मुंबई में फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी से मेरी मुलाकात हुई, उन्होंने मुझे बताया कि मुक्काबाज फिल्म देखने के बाद वह साउथ में उसकी रीमेक बनाने की योजना बना रहे थे । उनसे मुलाकात के बाद मेरी फिल्म में कास्टिंग हुई। साथ ही अभिनेता से पूछा गया कि बतौर खलनायक जाट में बतौर खलनायक सनी देओल को रौब दिखाना, चिल्लाना, सब कैसे किया ?

शूटिंग से पहले उनकी वैनिटी में जब उनसे पहली बार मुलाकात हुई तो वो सारी चीजें कुछ पल के लिए स्मृति पटल पर तैरने लगी थी। हालांकि, जब काम शुरू होता है, तो बाकी चीजें भूल जाती हैं। उसके बाद हम अपनी भूमिकाओं में आ गए और पहले दिन का शूट बहुत अच्छे से हुआ ।

कवि कलश की भूमिका बखूबी निभाई। कविताएं आप भी लिखते हैं, तो अब क्या अंदर के कवि की आगे भी काम करने की योजना है ?

मैं तो लिखता रहूंगा, मुझे रैप, कविताएं या गाने जो कुछ सूझता है तो लिख देता हूं। जब लोकसभा चुनाव हुआ था तब मैंने एक कविता लिखी थी। मुक्काबाज का पैंतरा गाना मैंने ही लिखा है । उस फिल्म में मैंने दो गाने लिखे थे यह जारी रहेगा

कमर्शियल फिल्मों और सीरीज के बीच कैसे बनाते हैं बैलेंस?

क्या अब मल्टीस्टारर कमर्शियल फिल्मों, केंद्रीय भूमिका वाली वेब सीरीज और कहानी प्रधान फिल्मों के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश होगी ?

मेरी कोशिश यह है कि मैं साल में एक फिल्म ऐसी करूं जो दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स में जाए। इसके अलावा दो फिल्में और करूं। जिसमें एक फिल्म वही हो, जिन्हें स्टार्स और आंकड़ों के आधार पर बड़ी फिल्म कहा जाता है। दूसरी मध्यम बजट की हो, जिसमें मैं कुछ अलग और नए प्रयोग कर सकूं। मैं हर साल कम से कम ऐसी तीन फिल्में जरूर करना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें- ओटीटी की इस ट्रेंडिंग दुनिया में क्या आपको याद है भारत की पहली वेब सीरीज? जानें नाम और स्टारकास्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।