विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान को भी आया इस ‘पीहू’ पर प्यार, ट्रेलर देखकर हिल गए सब

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:36 AM (IST)

कई फेस्टिवल में ढेरों पुरस्कार जीतकर चर्चा में आई फ़िल्म ‘पीहू’ 16 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

पाकिस्तान को भी आया इस ‘पीहू’ पर प्यार, ट्रेलर देखकर हिल गए सब
पाकिस्तान को भी आया इस ‘पीहू’ पर प्यार, ट्रेलर देखकर हिल गए सब

मुंबई। पत्रकार से फ़िल्म डायरेक्टर बने विनोद कापड़ी की दूसरी फ़िल्म ‘पीहू’ के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। दो साल की बच्ची को इस तरह से फ़िल्म में देखना सभी के लिए एक नया और अलग अनुभव है। फ़िल्म के ट्रेलर देखने के बाद सारी दुनिया से इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी इस ‘पीहू’ से प्यार हो गया है।

बता दें कि कई फेस्टिवल में ढेरों पुरस्कार जीतकर चर्चा में आई फ़िल्म ‘पीहू’ 16 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। अगर आपने ट्रेलर देखा है तो आप इस फ़िल्म की इंटेंसिटी समझ सकते हैं। ट्रेलर में जिस तरह से दो साल की बच्ची (पीहू) नज़र आ रही है इसको देखकर पाकिस्तान के एक दर्शक ने कहा कि- ‘यह बहुत डरावना है और इतना डर तो हॉरर फ़िल्म देखकर भी नहीं लगता।’ एक पाकिस्तानी युवती ने ट्रेलर देखकर कहा कि ‘उसका कई बार मन हुआ कि वो जाकर उस बच्ची को बचा ले और अंत में वो जिस तरह से डॉल लेकर बालकनी पे खड़ी होती है और उसका डॉल नीचे गिर जाता है यह सब देखकर तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मुझे इस फ़िल्म का इंतज़ार है।’ ज़ाहिर है इस फ़िल्म को लेकर पाकिस्तानी दर्शक भी उत्साहित हैं। नीचे के लिंक पर आप फ़िल्म का ट्रेलर एक बार फिर से देख सकते हैं, जिससे आप समझ सकें कि आखिर यह ट्रेलर क्यों चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: आमिर के दोस्तों ने संभाला मोर्चा, सचिन तेंदुलकर समेत इन सबने देखी फ़िल्म, देखें तस्वीरें

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि इस दो साल की बच्ची ने इतना सहज अभिनय किया है कि उसे देखकर यह कहीं से भी नहीं लगता कि वो एक्टिंग कर रही है। सभी दृश्य बेहद नेचुरल हैं। बता दें कि साल 2017 में ‘पीहू’ गोवा में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (IFFI) में ओपनिंग फ़िल्म के तौर पर चुनी गई थी। गौरतलब है कि फ़िल्म के विषय से प्रभावित होकर रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे नाम फ़िल्म के साथ जुड़ गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।