Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinod Khanna Death Anniversary: आते ही फिल्मी पर्दे पर छा गए थे विनोद खन्ना, बिग बी के स्टारडम को दी थी चुनौती

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 08:51 AM (IST)

    Vinod Khanna Death Anniversary 70 और 80 के दशक में विनोद खन्ना ने बड़े पर्दे पर खूब राज किया। टॉल डार्क और हैंडसम विनोद खन्ना ने जब फिल्मी पर्दे पर एं ...और पढ़ें

    File Photos of Vinod Khanna. Photo Credit: Twitter
    File Photos of Vinod Khanna. Photo Credit: Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vinod Khanna Death Anniversary: 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री को विनोद खन्ना के रूप में टॉल, डार्क और हैंडसम हीरो मिला। विनोद खन्ना अपने जमाने के वह अभिनेता थे, जो न केवल गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे, बल्कि उनके सामने बड़े सितारे भी असुरक्षित होने लगे थे।

    दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के हिस्से में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनमें उनके एक्टिंग का हुनर बखूबी दिखता था। 'कुर्बानी' से लेकर 'अमर अकबर एंथनी' तक ने 70-80 के दशक में कई ऐसी फिल्में दीं, जिनकी कहानी आज भी लोगों को पसंद आती है। एक लंबे अरसे के बाद 27 अप्रैल, 2017 को विनोद खन्ना का कैंसर से निधन हो गया।

    आज गुजरे जमाने के यह दिग्गज अभिनेता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन यादों के पिटारे को खोल कर देखें, तो उनकी फिल्मों का वह रोमांचक सफर नजर आएगा, जहां उन्होंने अपने अभिनय से अमिताभ बच्चन तक को टक्कर दी।

    जब बोलती थी विनोद खन्ना की तूती

    फिल्मी पर्दे पर विलेन के रोल में विनोद खन्ना ने पहला कदम रखा था। फिल्म थी 'मन का मीत।' पहली ही फिल्म से उन्होंने वह लोकप्रियता हासिल की, जिसका सपना हर नया कलाकार देखता है। इसके बाद उनके हिस्से में वह फिल्में भी आईं, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर और लीड एक्टर दोनों का ही रोल किया, और इन किरदारों में भी उन्होंने अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया।

    खबरें और भी

    विनोद खन्ना ने ऐसे समय में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, जब अमिताभ बच्चन का करियर भी उफान पर था।दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। मजे की बात यह है कि उस जमाने में विनोद खन्ना को भी उतना ही पसंद किया जाता था, जितना कि अमिताभ बच्चन को।

    27 अप्रैल को विनोद खन्ना की‌ डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जिसमें विनोद खन्ना की परफॉर्मेंस को हर रूप में सराहना मिली।

    विनोद खन्ना की बेस्ट परफॉर्मेंस वाली फिल्में

    रेश्मा और शेरा

    यह वह फिल्म थी, जिसमें विनोद खन्ना ने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन पर काम किया था। यह 1971 की क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें राखी, वहीदा रहमान और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अभिनय किया था।

    मेरा गांव मेरा देश

    1971 में आई विनोद खन्ना की यह वह फिल्म थी, जिसमें उन्होंने डाकू का रोल किया था। नेगेटिव किरदार करने के बाद भी उन्हें इस रोल को बखूबी पर्दे पर उतारने के लिए खूब तारीफें मिली थीं।

    कुर्बानी

    80 के दशक की फिल्म से फेमस गाना है 'हम तुम्हें चाहते हैं जैसे' भला किसी नहीं याद होगा। दिवंगत अभिनेता ने फिरोज खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इसी फिल्म ने उनके स्टारडम को ऊंचाइयों पर ला दिया था।

    अमर अकबर एंथनी

    यह फिल्म बॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बहुत ही महत्वपूर्ण रोल प्ले किया था, लेकिन 'अमर अकबर एंथनी' को देखने का मजा शायद तब फीका पड़ जाता, अगर विनोद खन्ना ने मूवी में अमर का रोल नहीं किया होता।

    अचानक

    1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में विनोद खन्ना ने आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया था, जो अंत में अपनी बीवी का मर्डर कर देता है। फिल्म के साथ ही विनोद खन्ना की परफॉर्मेंस को भी काफी सराहा गया था।

    दयावान

    विनोद खन्ना की यह फिल्म माधुरी दीक्षित और उनके बीच फिल्माए गए इंटेंस किसिंग सीन की वजह से ज्यादा सुर्खियों में आई थी। लेकिन फिल्म में दिखाने के लिए सिर्फ यही नहीं। मूवी में विनोद खन्ना ने उस शख्स का रोल प्ले किया था, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए कुछ भी कर सकता है।

    मुकद्दर का सिकंदर

    इस फिल्म में विनोद खन्ना के रोल के अलग-अलग शेड्स देखे गए थे। फिल्म की सफलता और विनोद खन्ना की परफॉर्मेंस ने उनके स्टारडम को एक कदम आगे बढ़ा दिया था।

    परवरिश

    यह विनोद खन्ना की अमिताभ बच्चन के साथ आई वह फिल्म थी, जिसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। एक तो अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना और दूसरा नेगेटिव किरदार, इन सबके बावजूद विनोद खन्ना ने ऐसी अदाकारी की कि देखने वालों के मुंह से इनके लिए तारीफें ही निकलीं।

    हेरा फेरी

    1976 की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी में एक बार फिर विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की जोड़ी देखने को मिली थी। एक बार फिर विनोद खन्ना सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के सामने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में कामयाब रहे।

    द बर्निंग ट्रेन

    एक्शन और रोमांच से भरपूर 1980 की 'द बर्निंग ट्रेन' में विनोद खन्ना ने रेल इंजीनियर का रोल किया था, जो साजिश के तहत ट्रेन में लगाई गई आग से लोगों को बचाता है। परवीन बाबी, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच विनोद खन्ना अपनी परफॉर्मेंस के जरिए लोगों की वाहवाही पाने में कामयाब रहे।