Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinod Khanna Birthday: 6 सालों तक इस राज को छिपाकर घुट-घुट कर जीते रहे विनोद खन्ना, फिर एक दिन अचानक...

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 11:12 AM (IST)

    Happy Birthday Vinod Khanna विनोद खन्ना के पिता का टेक्सटाइल डाई और केमिकल का बिजनेस था। वह पांच भाई-बहन थे। आजादी के समय हुए बंटवारे के बाद उनका परिव ...और पढ़ें

    विनोद खन्ना बर्थडे Photo Credit : vinod_khanna_fanpage Instagram Photos Screenshot
    विनोद खन्ना बर्थडे Photo Credit : vinod_khanna_fanpage Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vinod Khanna Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के उन सुपरस्टार्स में से एक थे, जिनके पर्दे पर आते ही दर्शक झूम उठते थे। विनोद ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों के साथ कई शानदार रोल निभाए हैं। आज विनोद खन्ना का जन्मदिन है। उनका जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान में हुआ था। विनोद खन्ना शुरू से ही प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। विनोद का अभिनेता से राजनीति और फिर अध्यात्म तक सफर काफी दिलचस्प रहा था। आज एक्टर के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास और दिलचस्प बातें बताने जा रहो हैं, जिसके बारे में शायद आप न जानते हों। तो चहिए जानते हैं उनके बारे में...

    Photo Credit Mid Day

    अचानक ही चुना अध्यात्म का रास्ता

    एक्टर विनोद खन्ना की लाइफ काफी दिलचस्प और किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। उन्होंने बॉलीवुड में अपना स्टारडम कायम किया फिर अचानक ही आध्यात्मिक यात्रा पर ओशो के पास चले गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर ने आध्यात्मिकता की तरफ जाने का फैसला उस वक्त लिया जब उनका करियर उफान पर था। उनके इस कदम ने फैंस को और परिवार को काफी हैरान किया था। हालांकि, वो एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में लोटे और उनका करियर फिर से चल निकला था।

    अभिनय के बाद राजनीति में आजमाया था हाथ

    अभिनय और आध्यात्म के बाद विनोद खन्ना ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था। वह एक राजनेता बने और यहां भी छा गए थे। उन्होंने अपने काम को यहां पर भी साबित किया। जनता ने भी विनोद को खूब पसंद किया था।

    Photo Credit Mid Day

    6 सालों तक सबसे छुपा कर रखी थी अपनी बीमारी

    विनोद खन्ना का निधन हर किसी के लिए एक बड़ा झटका था। उनकी अचानक हुई मौत उनके परिवार और फैंस को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। उनकी मौत से पहले ये बात कम लोग ही जानते थे कि वो कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने कैंसर की बात लगभग 6 सालों तक सबसे छुपा कर रखी। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने सालों तक कैंसर होने की बात सबसे छुपाई और अपने चुनाव क्षेत्र गुरदासपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि आप इतने दिनों तक कहां गायब थे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने अपने कैंसर की बात का खुलासा किया था। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया था कि उनका इलाज चल रहा है और वो ठीक हो रहे हैं, लेकिन बाद में कैंसर के कारण ही उनका निधन हो गया। 

    खबरें और भी