विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 साल छोटी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे Vinod Khanna, शादीशुदा होने के बावजूद चर्चा में रही प्रेम कहानी

Published: Tue, 01 Jul 2025 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jul 2025 09:50 PM (IST)

Vinod Khanna Love Story सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेताओं में विनोद खन्ना का भी नाम शामिल होता है। बेशक आज ...और पढ़ें

विनोद खन्ना की लव स्टोरी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
विनोद खन्ना की लव स्टोरी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. विनोद खन्ना की रोचक प्रेम कहानी
  2. अभिनेता का रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
  3. 12 छोटी एक्ट्रेस से हो गया था इश्क

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विनोद खन्ना (Vinod Khanna) फिल्मी जगत का वो नाम था, जिसने लंबे अरसे तक बॉलीवुड में राज किया था। टॉल हैंडसम हंक के तौर पर विनोद को आज भी याद किया जाता है। ये उनका चार्म ही था कि एक समय पर वह राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन से अभिनेताओं पर भारी पड़ते नजर आते थे। उनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं रही है। 

खासतौर पर पहले से शादीशुदा होने के बावजूद 12 साल छोटी एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे। आइए विनोद खन्ना की इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

किस एक्ट्रेस संग रहा था विनोद का अफेयर

फिल्मी सितारों के लव अफेयर या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मसला काफी पुराना है। विनोद खन्ना का नाम भी इस मामले से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बात उस समय की है जब 1988 में विनोद फिल्म बंटवारा की शूटिंग कर रहे थे और इस मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस अमृता सिंह थीं, जोकि एक्टर से उम्र में 20 साल छोटी थीं। 

ये भी पढ़ें- खो बैठा होश! 42 साल के अभिनेता ने 20 साल की एक्ट्रेस को 5 मिनट तक किया Kiss, 37 साल पहले आई थी फिल्म

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

जी हां अमृता ही वह हसीना थीं, जिनके साथ विनोद खन्ना का नाम जुड़ा था। कहा जाता है कि बंटवारा की शूटिंग के दौरान ही विनोद और अमृता की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। बंटवारा की शूटिंग राजस्थान में हुई थी और इसके पहले शेड्यूल शूट के दौरान विनोद खन्ना किसी से ज्यादा बातचीत नहीं किया करते थे। 

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

लेकिन जैसे ही फिल्म के दूसरे हाफ पर काम शुरू हुआ, वैसे ही चीजें बदलना शुरू हो गईं। विनोद और अमृता सिंह एक दूसरे के करीब आने लगे। अमृता को ये मालूम था कि विनोद उनसे से उम्र में काफी बढ़े और शादीशुदा हैं, एक बावजूद वह उन्हें दिल दे बैठी थीं। 

प्रेम कहानी को नहीं मिला मुकाम

खबरों की मानें तो अमृता सिंह और विनोद खन्ना ने लंबे समय तक गुपचुप तरीके से एक दूसरे डेट किया था। लेकिन इनकी लव स्टोरी कोई मुकाम हासिल नहीं हो पाया था। कुछ सालों बाद इनका ब्रेकअप हो गया। विनोद तो अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे, लेकिन अमृता सिंह उन्हें भूलने में परेशान हो रही थीं। हांलाकि, समय के साथ-साथ अमृता की लाइफ भी पटरी पर लौट आई।

ये भी पढ़ें-  Vinod Khanna का बड़ा बेटा छोटे भाई अक्षय खन्ना को एक्टिंग में देता है टक्कर, हॉलीवुड में लहराया सफलता का परचम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।