Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के वक्त आउट ऑफ कंट्रोल हुए ये फिल्मी सितारे, डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 02:48 PM (IST)

    Intimate Scenes आज के दौर में फिल्मों और वेब सीरीज में इंटीमेट सीन्स होना आम बात हो गई है। रोमांस की अलग धारणा पेश करने के लिए फिल्ममेकर्स ज्यादातर रो ...और पढ़ें

    इंटीमेट सीन्स में सारी हदें कर दीं पार (Photo Credit-Jagran)
    इंटीमेट सीन्स में सारी हदें कर दीं पार (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. फिल्मों में इंटीमेट सीन्स का चलन पुराना
    2. शूटिंग के वक्त अपना कंट्रोल खो बैठे थे ये सेलेब्स
    3. लिस्ट में माधुरी दीक्षित का भी नाम शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक फिल्मों में प्यार को गहराई से दर्शाने के लिए फिल्ममेकर्स इंटीमेट सीन्स (Intimate Scene) का सहारा लेते हैं। एक वक्त ऐसा भी था, जब किसी मूवी में किसिंग सीन की बारी आती थी तो दो फूलों और हंंसों का मिलन पर्दे पर दिखाया जाता है। लेकिन अब दौर पूरी तरह से बदल गया है, ओटीटी के बढ़ते चलने से  मूवीज और वेब सीरीज में कामुक दृश्यों (Hot Scene In Movies) को खुलेआम दिखाया जाता है।

    जब बाद इंटीमेट सीन्स के बारे में हो रही है तो हम आपको उन सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं, जो इनकी शूटिंग के वक्त आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे। 

    विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित

    साल 1988 में आई फिल्म दयावान में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म को माधुरी और विनोद के लिपलॉक सीन को लेकर भी याद किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस दृश्य की शूटिंग के वक्त विनोद अपना कंट्रोल खो बैठे थे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके थे। 

    ये भी पढ़ें- फैमिली संग गलती से भी न देखें ये 10 वेब सीरीज, बोल्ड सीन्स की है भरमार, ओटीटी पर यहां मौजूद

    विनोद खन्ना संग इस इंटीमेट सीन को करने का पछतावा माधुरी दीक्षित को आज भी होता है। मैनएक्सपी की रिपोर्ट के आधार पर माधुरी इसे अपनी सबसे बड़ी गलती मानती हैं और उन्हें अफसोस की वह इसके लिए नो नहीं कह पाई थीं। 

    टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस

    फिल्म फ्लाइंग जट्ट में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया था। इस सीन की शूटिंग के वक्त ये दोनों कलाकार इतना मदहोश हो गए थे कि उनको ये अंदाजा नहीं रहा कि फिल्म की शूटिंग चल रही है। निर्देशक रेमो डिसूजा ने इस मामले को लेकर बताया था कि उन्हें मेरा कट बोलना भी सुनाई नहीं दिया था। 

    खबरें और भी

    रुसलान मुमताज और चेतना पांडे

    साल 2013 में एक फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम आई डॉन्ट लव यू था। निर्देशक अमित केसरिया के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में इंटीमेट सीन्स की भरमार थी। खबरों के आधार पर एक सीन को फिल्माने के वक्त एक्टर रुसलान मुमताज बेकाबू हो गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस चेतना पांडे की ड्रेस के साथ छेड़छाड़ कर दी। 

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 

    निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला को साल 2013 में रिलीज किया गया था। इस मूवी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक किसिंग सीन्स को शूट करते हुए अपनी सीमा को पार कर बैठे थे। 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन

    फिल्म द जेंटलमैन के एक गाने की शूटिंग के वक्त अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस अपना आपा खो बैठे थे। डायरेक्टर ने जब जोर से कट बोला तो उसके बाद ही ये दोनों रुके। 

    डिस्क्लेमर:- जागरण इन सभी दृश्यों की शूटिंग के आधिकारिक तथ्य के रूप में पुष्टि नहीं करता है। 

    ये भी पढ़ें- इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान ऐसा फील करते हैं Gulshan Devaiah, बोले- दर्शक एंजॉय करते हैं लेकिन...