यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पर्दे पर अपने प्यार को हासिल करने वाले Vinod Mehra, असल जिंदगी में तीन शादी करके भी रहे अकेले
Vinod Mehra love Life पर्दे पर अपने प्यार को हासिल करने वाले अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) असल जिंदगी में हमेशा प्यार के लिए तरसे थे। एक्टर अपनी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vinod Mehra love Life: वादा करो जानम ना छोड़ेंगे ये दामन जमाना चाहे छूटे.... ये गाना दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की फिल्म सबसे बड़ा रुपैया का है। यूं तो एक्टर ने पर्दे की कई प्रेम कहानियों में काम किया है, लेकिन असल जिंदगी रील वाली जिंदगी से बिल्कुल अलग होती है। ऐसा ही कुछ अभिनेता के साथ भी रहा।
पर्दे पर अपने प्यार को हासिल करने वाले अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) असल जिंदगी में हमेशा प्यार के लिए तरसे थे। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब जाने गए हैं। 13 फरवरी को उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको एक्टर की लव-लाइफ के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने उस जमाने में एक नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की थी, मगर इसके बाद भी उन्होंने तन्हा जीवन गुजारा।
यह भी पढ़ें- Vinod Mehra: अधूरा रह गया था विनोद मेहरा का ये ख्वाब, नहीं पूरी कर पाए थे पहली निर्देशित 'गुरुदेव' की शूटिंग
अमृतसर में हुआ था विनोद मेहरा का जन्म
आइए विनोद मेहरा की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू कराते हैं। विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। फिल्म 'रागिनी' से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की थी। साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'एक थी रीता' से हीरो के रूप में काम किया।

एक्टर की तीन शादियां
विनोद मेहरा ने अपने दौर में तीन शादियां कीं थी। विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां ने 1974 में मीना ब्रोका (Meena Broca) से करवाई थी, लेकिन ये रिश्ता चल नहीं चला और 1978 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्टर का अफेयर 80 के दशक की अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से रहा।
खबरें और भी
बिंदिया गोस्वामी से की दूसरी शादी
कहा जाता है कि उन दिनों बिंदिया सिर्फ 18 साल की थीं, तब उन्होंने विनोद से शादी की थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद बिंदिया और विनोद में दूरियां आने लगीं। विनोद मेहरा से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म मेकर जे.पी. दत्ता (J.P. Dutta) से शादी कर ली थी। कहा जाता है बिंदिया की दूसरी शादी का असर विनोद मेहरा पर बहुत गहरा पड़ा था।
किरण मेहरा से की तीसरी शादी
पहली और दूसरी पत्नी से अलग होने के बाद एक्टर की जिंदगी में तीसरी शादी का भी होना लिखा था। उन्होंने किरण मेहरा (Kiran Mehra) से 1988 में शादी की थी। इस शादी के बाद एक्टर को एहसास हुआ था कि वह अब एक खुशहाल जिंदगी जीने लगेंगे, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। किरण से शादी के दो साल बाद ही विनोद मेहरा को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।
45 साल की उम्र में ही हो गया था निधन
विनोद मेहरा (Vinod Mehra) का महज 45 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। एक्टर को तीसरी पत्नी से दो बच्चें हुए एक लड़का रोहन और एक लड़की सोनिया मेहरा।
रेखा से भी जुड़ा था नाम
यह भी पढ़ें- जब रेखा ने माना विनोद मेहरा उनके 'बहुत करीब थे', एक्ट्रेस ने सीक्रेट मैरिज की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
हालांकि, इन सबके बीच विनोद मेहरा का नाम जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा से भी जुड़ा था। दोनों की लव स्टोरी के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में गॉसिप्स हुआ करते थे, लेकिन ये लव स्टोरी भी कुछ ही दिनों की थी और एक वक्त के बाद दोनों अलग हो गए थे।