विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरों में 'रोमांस' आया नजर, फैंस ने कहा- रब ने बना दी जोड़ी

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 31 Mar 2023 01:46 PM (IST)

Anushka Sharma Virat Kohli अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ...और पढ़ें

Anushka Sharma Virat Kohli: अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है।
Anushka Sharma Virat Kohli: अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli: फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ की अपनी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे है। इसे फैंस ने भी नोटिस किया है।

अनुष्का शर्मा ने पीले रंग की स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी है

फोटोज में अनुष्का शर्मा ने पीले रंग की स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी है। वहीं, विराट कोहली ने सूट पहन रखा है। दोनों कैमरे के आगे बोल्ड पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने कातिल अदाएं दिखाई हैं। अनुष्का शर्मा के बाल खुले हुए हैं और वह पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आप विराट कोहली।' विराट कोहली ने इस पर दो दिलों की इमोजी शेयर की है। वहीं, कई फैंस ने इस पर मजेदार कमेंट किया है।

अनुष्का विराट की तस्वीरों को 22 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं

अनुष्का शर्मा की शेयर की हुई तस्वीरों को 15 घंटे में 22 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 10 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। एक ने लिखा है, 'रब ने बना दी जोड़ी।' एक ने लिखा है, 'भैया-भाभी को रामनवमी की शुभकामनाएं।' एक ने लिखा है, 'क्या मस्त जोड़ी है।' वहीं, कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है। दोनों का अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आता है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को है एक बेटी

अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं, विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। वह कई मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। दोनों ने शादी कर ली है और दोनों को एक बेटी है। दोनों कपल के तौर पर काफी पॉपुलर है। दोनों की ऐड भी काफी पसंद की जाती है। हाल ही में, दोनों ने एक फैशन शो में साथ भाग लिया था। इस अवसर पर कई कलाकारों को स्पॉट किया गया है। इसमें सोनम कपूर और अनन्या पांडे भी शामिल है।