Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विराट-अनुष्का के लिए लंच डेट बना मुसीबत का सबब! सेल्फी के लिए फैंस ने किया ये काम, वायरल हुआ वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 11:47 AM (IST)

    Virat Kohli-Anushka Sharma बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के देशभर में लाखों फैंस हैं। हाल ही में दोनों ने बेंगलुरु मे ...और पढ़ें

    Still Image of Virat Kohli and Anushka Sharma from Resturant
    Still Image of Virat Kohli and Anushka Sharma from Resturant

    नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बी टाउन का परफेक्ट कपल माना जाता है। इस जोड़ी को सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्लेस तक में लोगों का प्यार मिलता है। दोनों चाहे कितने बिजी हों, लेकिन एक दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं।

    हाल ही में विराट और अनुष्का ने बेंगलुरु में एक फूड ज्वाइंट में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ अनुष्का की फैमिली भी मौजूद रही। यहां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने के बाद कपल जैसे ही बाहर निकला, फैंस ने उन्हें घेर लिया, जिस वजह से उनका निकलना मुश्किल हो गया।

    विराट-अनुष्का को देखने जमा हुई भीड़

    विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर विराट, अनुष्का के साथ बेंगलुरु के सेंट्रल टिफिन रूम पहुंचे, जहां उन्होंने साउथ इंडियन डिशिज का स्वाद चखा। मगर जैसे ही यह कपल रेस्त्रां से बाहर निकला, भारी संख्या में फैंस ने घेर लिया।

    सेल्फी लेने के लिए क्रेजी हुए फैंस

    हुआ यूं कि विराट आरसीबी (RCB) के फैंस विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने के लिए फूड ज्वाइंट के बाहर खड़े हो गए। दोनों जैसे ही लंच डेट पूरी कर बाहर निकले, फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। ये फैंस विराट कोहली और आरसीबी का नाम लेकर चीयर कर रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि इन्हें बाहर निकालने के लिए बॉडीगार्ड्स को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल के बाद यह स्टार कपल अपनी गाड़ी तक पहुंच सका।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया यूजर्स ने जताई नाराजगी

    विराट-अनुष्का से जुड़ा यह वीडियो ट्विटर पर एक फैन ने शेयर किया है। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। एक ने लिखा, ''यही फर्क है मुंबई और बाकी शहरों में। मुंबई के लोग ज्यादा परवाह नहीं करते।''

    एक अन्य ने कमेंट किया, ''उन्हें उनकी जिंदगी जीने दो... क्यों उनकी प्राइवेसी में दखल दिया जा रहा है...एक एक्टर और स्पोर्ट्सपर्सन हैं जो रेस्त्रां में खाना खाने गए हैं।''