विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिव्यांग फैन को Virat-Anushka ने किया इग्नोर, गुस्साए यूजर्स बोले- 'क्या फायदा प्रेमानंद महाराज की सीख का'

Published: Wed, 17 Dec 2025 03:46 PM (IST)

बी टाउन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली लंदन से भारत वापस आए हैं। इस दौरान वह वृंदावन ...और पढ़ें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वायरल हुआ अनुष्का विराट का वीडियो

  2. दिव्यांग फैन को नहीं दी सेल्फी

  3. सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का लंदन से भारत वापस आए हैं और आते ही ये दोनों सीधा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj Ji) के दर्शन करने पहुंचे। इस मौके के कपल के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। 

इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग फैन को इग्नोर करते हुए नजर आए हैं। इसे देखने के बाद तमाम यूजर्स ने विराट-अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

रास ना आया विराट-अनुष्का का व्यवहार

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज बल्लेबाज हैं। उनका स्टारडम पूरी दुनिया में फेमस है और उनके चाहने वालों की तादाद काफी अधिक है। हर कोई उनके साथ एक फोटो क्लिक करने के लिए सपने देखता है। इसी आधार पर जब विराट कोहली मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट हुए।

virat

यह भी पढ़ें- कॉफी विद करण में क्यों नहीं आते Virat-Anushka, करण जौहर ने खुद किया खुलासा

इस दौरान एक दिव्यांग फैन भागते हुए विराट कोहली की तरफ पहुंचा। वह कोहली के साथ सेल्फी लेने की तैयारी कर ही रहा था तब तक क्रिकेटर से सिक्योरिटी गार्ड ने उसे खींचकर कर अलग कर दिया। इस दौरान विराट और अनुष्का उस दिव्यांग फैन को पूरी तरह से इग्नोर करते नजर आए। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस व्यवहार को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स गुस्सा हो गए और उन्होंने कपल को ट्रोल करने शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है-

''क्या फायदा हुआ आपका प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने का, जब आपके अंदर इतना घमंड भरा हुआ है। आप एक दिव्यांगजन के साथ सेल्फी नहीं ले सकते और उसे इस तरह से इग्नोर कर रहे हैं। सच में ये दिल तोड़ने वाला था।''

दूसरे यूजर ने लिखा है- ''विराट और अनुष्का का ये रवैया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इस तरह से बॉलीवुड कपल की आलोचना की जा रही है।'' 

अलीबाग वाले घर पहुंचे विराट-अनुष्का

दरअसल विराट कोहली भारत घरेलू क्रिकेट खेलने वापस आए हैं। इस दौरान वह अब महाराष्ट्र स्थिति अपने अलीबाग वाले घर पहुंचे हैं। कपल को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया है। 

यह भी पढ़ें- रिंग चूमकर विराट कोहली ने मनाया शतक का जश्न, पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसे लुटाया प्यार