यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Virat Kohli ने जीरो गेंद पर चटकाया था विकेट, Anushka Sharma ने बर्थडे पर याद किया ऐतिहासिक पल, कैप्शन वायरल
Virat Kohli Birthday भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली आज 35 साल के हो गए हैं। 35वें जन्मदिन के मौके पर पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर् ...और पढ़ें

HighLights
- जब विराट कोहली ने 0 गेंद पर चटकाया था विकेट
- अनुष्का शर्मा ने बर्थडे पर याद किया एतिहासिक पल
- अनुष्का शर्मा का मजेदार कैप्शन हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Birthday: 'रन मशीन' कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार बल्लेबाजी तो हर किसी ने देखी है, लेकिन क्या आप जानते हैं विराट कोहली ने एक बार जीरो गेंद पर एक क्रिकेटर को आउट कर दिया था। विराट के 35वें जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस पल को याद करते हुए पति को शुभकामनाएं दी हैं।
5 नवंबर 2023 को विराट कोहली 35 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर विराट को फैंस और सेलेब्स बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच सभी को अनुष्का शर्मा के पोस्ट का इंतजार था, जो अब आखिरकार पूरा हुआ। अभिनेत्री ने मजेदार अंदाज में पति को बर्थडे विश किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को विश किया बर्थडे
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के जीरो गेंद पर आउट किए जाने वाला एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस आर्टिकल में विराट कोहली के उस मैच का जिक्र है, जब क्रिकेटर ने जीरो गेंद पर केविन पीटरसन को आउट कर दिया था। ये बात साल 2011 के टी20 मैच के दौरान की है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2023: टीम इंडिया की जीत पर अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के लिए कही ये बात, इन सेलेब्स ने भी मनाया जश्न
अनुष्का शर्मा ने पति के लिए लिखा मजेदार कैप्शन
इस पोस्ट के साथ अनुष्का शर्मा ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। पति को बर्थडे विश करते हुए अनुष्का ने कहा, "वह वाकई अपनी जिंदगी की हर भूमिका में असाधारण हैं। फिर भी वह अपनी शानदार टोपी में और पंख जोड़ना जारी रखते हैं। मैं आपसे इस दुनिया से परे और अनंत रूप से, हर शेप में, हर चीज में चाहे वह कुछ भी हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट का विराट कोहली ने मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने हार्ट की इमोजी के साथ माथे पर हाथ रखने वाली इमोजी शेयर की है। लोगों को पति विराट को अनुष्का का बर्थडे विश करने वाला अंदाज पसंद आ रहा है।