Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाटू-नाटू पर Virat Kohli ने भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 09:28 PM (GMT+05:30)

    Virat Kohli Naatu Naatu Dance Video भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने पर ...और पढ़ें

    Virat Kohli Naatu Naatu Dance Video: विराट कोहली डांस करते नजर आ रहे है।
    Virat Kohli Naatu Naatu Dance Video: विराट कोहली डांस करते नजर आ रहे है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli Naatu Naatu Dance Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है। इस बीच विराट कोहली ने जूनियर एनटीआर और राम चरण के गाने नाटू-नाटू पर स्टेडियम में लाइव परफॉर्म किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि नाटू-नाटू का फीवर सिर्फ बॉलीवुड तक नहीं सीमित है बल्कि अब यह क्रिकेट की फील्ड पर भी छाने लगा है।

    नाटू-नाटू को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

    गौरतलब है कि नाटू-नाटू को हाल ही में संपन्न हुए 95वें एकेडमी अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विराट कोहली भी इस गाने पर डांस करते नजर आए। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है। इस बीच गाना बजने पर विराट कोहली नाटू-नाटू का हुक स्टेप करते नजर आए। इसके चलते सभी लोग काफी खुश हुए और इस वीडियो को वायरल करने लगे। 

    विराट कोहली को नाटू-नाटू का हुक स्टेप करते देखा जा सकता हैं

    विराट कोहली को मैच के दौरान फील्डिंग पोजीशन में देखा जा सकता है। वह नाटू-नाटू का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने विराट की प्रशंसा की है। इसके पहले एक अन्य वीडियो में विराट कोहली शुभमन गिल और सारा अली खान को लेकर चिढ़ाते नजर आए थे। विराट कोहली फील्ड पर अपनी हाजिर-जवाबी के लिए भी फेमस है। इसके चलते उनकी वीडियो काफी वायरल होती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते नजर आते है। । विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पंसदीदा खिलाड़ी में से एक है।

    आरआरआर की टीम ऑस्कर जीतकर भारत वापस आ गई हैं

    आरआरआर की टीम ऑस्कर जीतकर भारत वापस आ गई हैं। उनका हैदराबाद में काफी भव्य स्वागत किया गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म में कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। भारत ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म पुरस्कार में भी ऑस्कर जीता है। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया था। वहीं, इसका निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया था। इस फिल्म का नाम द एलिफेंट विस्परर है।

    खबरें और भी