यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virat Kohli Restaurant: किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली ने खोला रेस्टोरेंट, देखें क्या है यहां खास
Virat Kohli Restaurant Inside Pictures विराट कोहली ने कुछ दिन पहले दिवंगत किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट खोलने की बात कही थी। अब क्रिकेटर ने अपने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli Restaurant in Kishore Kumar Bungalow: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में मुंबई के जुहू में रेस्टोरेंट 'one8.commune' खोला है। यह रेस्टोरेंट दिवंगत किशोर कुमार के बंगले को किराए पर लेकर खोला गया है। विराट कोहली का यह एक्सपेंसिव रेस्टोरेंट किसी बंगले से कम नहीं है। रेस्टोरेंट के ऑफिशियल पेज पर अंदर के नजारे की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसे देख आपके मुंह से भी वाह निकल पड़ेगा।
सामने आई वन 8 क्म्यून की तस्वीरें
वन 8 कम्यून रेस्टोरेंट की हाल ही में मुंबई आउटलेट में ओपनिंग की गई है। यह विराट कोहली का रेस्टोरेंट है लेकिन यह पहली बार नहीं है जब क्रिकेटर ने इस तरह का कोई बिजनेस शुरू किया हो। कोहली के इसी नाम से रेस्टोरेंट की चेन है। वन 8 कम्यून की पहले से दिल्ली, कोलकाता और पुणे में ब्रांच है।
.jpg)
अब इसकी एक और ब्रांच मायानगरी मुंबई में ओपन की गई है, जिसकी ग्रैंड तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। विराट के अलावा वर्तिक तिहारा, अंशुल गोयल और अंकित तयाल रेस्टोरेंट के को-ओनर हैं।

परोसी जाएंगी विराट की फेवरेट डिशेज
वन 8 कम्यून रेस्टोरेंट की खास बात यहां का फूड सेक्शन भी है। अगर आपको कुछ न समझ आए कि क्या ऑर्डर करें, तो आप विराट की पसंदीदा डिशेज को ट्राई कर सकते हैं। इनमें सपर फूड सलाद, मशरूम, एवोकाडो शामिल है।

जुहू को ही रेस्टोरेंट के लिए क्यों चुना?
कोहली ने जुहू को ही रेस्टोरेंट के लिए क्यों चुना? इसका खुलासा करते हुए कोहली ने कहा था कि जुहू अपने आप में खूबसूरत जगह है। यह जगह एक अलग पहचान रखती है। यही वजह है कि रेस्टोरेंट के लिए इसी जगह को चुना गया।
खबरें और भी

वहीं, रेस्टोरेंट का नाम वन 8 कम्यून इसलिए रखा गया ताकि जो भी व्यक्ति यहां आए, वह सामाजिक माहौल को महसूस कर सके।
यह भी पढ़ें: Goodbye on OTT: ओटीटी पर रिलीज होगी रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
यह भी पढ़ें: ग्रीन लहंगा, परांदा, मेहंदी की रात कुछ ऐसी सजी थीं Richa Chadha, अली फजल के साथ दिए नॉटी पोज