Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli और सोनाक्षी सिन्हा ने रोहित शर्मा की शादी में किया था धमाकेदार डांस, अब वायरल हो रहा हैं वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 08:56 PM (IST)

    Virat Kohli Sonakshi Sinha Dance Video क्रिकेटर विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को साड़ी का फॉल सा गाने पर डां ...और पढ़ें

    Virat Kohli Sonakshi Sinha Dance Video: विराट कोहली क्रिकेटर है।
    Virat Kohli Sonakshi Sinha Dance Video: विराट कोहली क्रिकेटर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli Sonakshi Sinha Dance Video: क्रिकेटर विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने क्रिकेटर रोहित शर्मा की शादी में साड़ी का फॉल सा गाने पर शानदार डांस किया था। अब दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। इसमें दोनों मजेदार अंदाज में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं।

    विराट कोहली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं

    विराट कोहली जहां एक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं, उनका डांसिंग स्किल्स अब फैंस को देखने मिला है। रोहित शर्मा ने दिसंबर 2015 में शादी की थी। अब उस समय का यह वीडियो वायरल हो रहा है। विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा के फैंस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि विराट कोहली डांसिंग के अलावा सिंगिंग भी करते हैं। उन्होंने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में 2017 में एक शानदार गाना भी गाया था।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary की हॉट फोटो पर अंकित गुप्ता ने किया मजेदार कमेंट, फैंस ने लिखा- आप दोनों शादी कर लो

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝙆𝘼𝘽𝙄𝙍 (@kohlikabhakt)

    विराट कोहली कई बार मैदान पर भांगड़ा करते नजर आते हैं

    विराट कोहली को पंजाबी गाने काफी पसंद है। वह गुरदास मान के काफी बड़े फैंस है। गुरदास मान ने उनकी शादी में परफॉर्म किया था। विराट कोहली कई बार मैदान पर भांगड़ा करते नजर आते हैं। विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों में भारत की ओर से खेल रहे हैं। इन दिनों वह फॉर्म में नहीं है। इसके चलते फैंस एक्स्पेक्ट कर रहे हैं कि वह आगामी इनिंग में अच्छी बैटिंग करेंगे। चार मैचों की टेस्ट मैच सीरीज में भारत 2-0 से लीड कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan को पोस्ट वर्कआउट किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा- एक्टिंग क्लास भी जाना चाहिए

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    सोनाक्षी सिन्हा ने शाहिद कपूर के साथ गाने पर डांस किया था

    सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर के साथ साड़ी का फॉल सा गाने पर डांस किया था। इसपर दोनों ने शानदार डांस किया था। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसपर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे है।

    खबरें और भी