विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रब ने बना दी इटली में जोड़ी, शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 11 Dec 2017 08:29 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Dec 2017 12:51 PM (GMT+05:30)

विराट और अनुष्का की शादी के बाद पूरी दुनिया से उनके चाहने वाले बधाई संदेश भेज रहे हैं। बधाई पाकिस्तान ...और पढ़ें

रब ने बना दी इटली में जोड़ी, शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट
रब ने बना दी इटली में जोड़ी, शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट

मुंबई। करीब तीन साल के रिलेशनशिप के बाद फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को सात जन्मों के लिए एक हो गए। इटली के एक रिसोर्ट में दोनों ने शादी कर ली। शादी की ख़बर मिलते ही बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया में हर तरफ़ से ख़ुशियों की लहर है। दोनों ने ट्विट कर जानकारी दी है। 

बताया जा रहा है कि इटली के टस्कनी (Tuscany)  स्थित Borgo Finocchieto में उनकी शादी की रस्में हुई।  शादी में सिर्फ दोनों परिवार के लोग और बेहद करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। बताया जाता है कि रोम से दो घंटे की दूरी पर फ्लोरेंस के बोर्गो रिसोर्ट में 22 कमरे बुक कराये गए थे और विराट-अनुष्का की तरफ़ से 40 से अधिक मेहमान थे। विराट ने ख़ास तौर पर सचिन तेंदुलकर को और अनुष्का ने शाहरुख़ खान को इनवाइट किया था लेकिन वो शादी में दिखे नहीं।

दोनों सपरिवार आठ दिसंबर को इटली के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ उनके पारिवारिक पंडित जी भी गए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा देखा गया था जहां वो अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकलीं थीं। 

 

विराट और अनुष्का की शादी के बाद पूरी दुनिया से उनके चाहने वाले बधाई संदेश भेज रहे हैं। फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों  भी बधाई दी है। बधाई पाकिस्तान क्रिकेटरों की तरफ़ से भी आई है, जिसमें शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भी शामिल हैं।  

 

अनुष्का के साथ विराट का रिश्ता लगभग तीन साल पहले तब शुरू हुआ, जब दोनों ने एक एड फिल्म में साथ काम किया था। 2015 में सबसे पहले आइपीएल मैचों में विराट की बेंगलुरु टीम के मुकाबलों में अनुष्का को दर्शक दीर्घा में देखा गया। दोनों के रिश्तों पर मुहर तब लगी, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी। तब किसी फैन ने ऑकलैंड में रात में दोनों की साथ घूमते हुए तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं। बाद में विश्वकप में विराट के खराब प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया में अनुष्का को दोषी ठहराया गया था। इस पर विराट बौखला गए थे। कुछ मनमुटाव के बाद तीन महीने के भीतर फिर दोनों के रिश्ते जुड़े। इस बार दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक साथ सामने आने का फैसला किया।

 

युवराज सिंह से जहीर खान तक के शादी समारोहों में विराट-अनुष्का साथ नजर आए। इंग्लैंड दौरे में अनुष्का विराट की गर्लफ्रेंड के तौर पर उनके साथ गईं थीं।

 

विराट को अब जहां दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है वहीं अनुष्का वापस आ कर आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ अपनी शूटिंग करेंगी। इसके अलावा उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म परी और वरुण धवन के साथ सुई धागा की तैयारी भी करेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।