यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virat Kohli ने सेंचुरी मारते ही अनुष्का शर्मा को किया वीडियो कॉल, पति की तारीफ करती नजर आईं एक्ट्रेस
Virat Kohli Anushka Sharma Video Call आरसीबी और एसआरएच के आईपीएल मैच में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने सेंचुरी मारी। इस खुशी को इंडियन बल्लेबाज ने अप ...और पढ़ें

Virat Kohli Video Call With Anushka Sharma: क्रिकेट के मैदान में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का सिर्फ बल्ला नहीं चलता है, बल्कि रोमांस भी ऑन रहता है। कभी छक्का मारने के बाद अपनी लेडीलव अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को फ्लाइंग किस देना हो या फिर अपनी वाइफ के नाम हाफ या फुल सेंचुरी मारनी हो। विराट और अनुष्का परफेक्ट कपल गोल्स देते हैं। विराट को क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का पर प्यार न्योछावर करते हुए देखा गया।
विराट कोहली ने मारी सेंचुरी
विराट कोहली (Virat Kohli) की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का 18 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ मैच था, जिसमें आरसीबी ने 187 रन से जीत हासिल की। विराट कोहली मैदान पर फुल ऑन जोश में उतरे और सेंचुरी मारी। सेंचुरी मारते ही क्रिकेटर ने अपनी लेडीलव अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया।
विराट ने अनुष्का को किया वीडियो कॉल
सोशल मीडिया पर गुरुवार के मैच से विराट का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे एक फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट सेंचुरी मारने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। पति की इस कामयाबी से अनुष्का भी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Virat on a Video call with Anushka ❤❤❤ pic.twitter.com/gLUIp7UEUT
— Shreya ❤ (@Shreyaztweets) May 18, 2023
अनुष्का ने की विराट की तारीफ
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली की सफलता का जश्न मनाया है। उन्होंने विराट की सेंचुरी मारने के बाद की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, “वह फायर है। क्या शानदार इनिंग है।”
खबरें और भी

अनुष्का शर्मा का प्रोफेशनल लाइफ
बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। ये फिल्म 16 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अनुष्का झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं।
आखिरी बार अनुष्का को ‘कला’ (Qala) में देखा गया था। भाई कर्णेश शर्मा की निर्मित फिल्म में अनुष्का ने कैमियो किया था। इसमें लीड रोल में तृप्ति डिमरी, बाबिल खान और स्वास्तिका मुखर्जी लीड रोल में थे।