विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी, विराट और कंगना भी पहुंचे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 04 Mar 2018 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 12:08 PM (IST)

बोनी ने बताया "मैंने जान- जान कहकर आवाज़ दी और बाथरूम का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही मैंने देखा वों ...और पढ़ें

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी, विराट और कंगना भी पहुंचे
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी, विराट और कंगना भी पहुंचे

मुंबई। भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उनके घर पर बॉलीवुड और अन्य नामी हस्तियों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा श्रीदेवी के घर पहुंची और परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की।

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दिन उनके अंतिम दर्शन के लिए विराट नहीं आ सके थे। यही नहीं कंगना रनौत भी उस समय अपनी फिल्म मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ़ झांसी की शूटिंग के लिए राजस्थान में थीं और इसी कारण वो नहीं आ सकीं थी। कंगना ने भी आज बोनी कपूर के घर पहुंच कर शोक संवेदना वक्त की।

गुरुवार को अंतिम संस्कार के बाद कपूर परिवार शनिवार को श्रीदेवी के अस्थि विसर्जन के लिए रामेश्वरम गया था। बोनी कपूर, श्रीदेवी की अस्थियां लेकिन स्पेशल एयरक्राफ़्ट बेटे अर्जुन कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी और ख़ुशी के साथ रामेश्वरम अस्थि विसर्जन किया।

उधर बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी की मौत की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी की सुबह उन्होंने श्रीदेवी से फोन पर बात की लेकिन ये नहीं बताया कि वो उसी दिन आज शाम को फिर से दुबई जा रहे हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी ने कहने पर वो दुबई गए और होटल में जा कर श्रीदेवी को सरप्राइज़ दिया। फिर दोनों ने करीब आधे घंटे तक बातें कीं।' इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से कहा कि वो डिनर के लिए चलेंगे और थोड़ी देर बाद श्रीदेवी नहाने चली गई।

बोनी ने बताया, 'मैं दक्षिण अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच का अपडेट लेने के लिए टीवी चैनल बदलने लगा और 15-20 मिनट तक मैंने मैच देखा। फिर मुझे यह फिक़्र होने लगी कि शनिवार को सभी रेस्त्रां में भीड़ होगी। इस समय लगभग 8 बजे होंगे। लेकिन जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आईं तो मैंने उन्हें आवाज लगाई। अंदर से पानी का टैप खुला होने की आवाज़ सुनकर मैंने फिर "जान, जान" कहकर आवाज़ दी किसी भी बात का जवाब न देने पर मैं परेशान हो गया और बाथरूम का दरवाजा खोला, जो अंदर से बंद नहीं था। दरवाजा खोलते ही मैंने देखा तो वों सिर से पांव तक बाथटब में डूबी हुईं है। उनके शरीर में हलचल नहीं थी।

यह भी पढ़ें: चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सलमान की बजरंगी भाईजान ने दूसरे दिन इतने करोड़ कमाये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।