विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती' के बाद दीपिका फिर बनने वाली थीं 'रानी' और शुरू हो गयी जंग

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 09 Dec 2017 02:48 PM (GMT+05:30)

विशाल की ये फिल्म एस हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स पर आधारित होगी। अब ऐसे में देखना यह है ...और पढ़ें

'पद्मावती' के बाद दीपिका फिर बनने वाली थीं 'रानी' और शुरू हो गयी जंग
'पद्मावती' के बाद दीपिका फिर बनने वाली थीं 'रानी' और शुरू हो गयी जंग

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ऐसा लग रहा है कि हर बार दीपिका पादुकोण की फिल्मों को लेकर ऐसे संयोग बन रहे हैं कि उनकी फिल्में किसी न किसी रूप में विवादों से जुड़ ही जा रही हैं। अभी पदमावती विवाद थमा भी नहीं है कि उनकी अगली फिल्म विवादों में आ गयी है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है।

ख़बर है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म जो कि पहले सपना दीदी के नाम से बनने वाली थी, जिसका निर्देशन हनी तेहरान करने वाले हैं, इस फिल्म के शीर्षक को लेकर दो निर्देशकों में ठन गयी है। विशाल को सपना दीदी नाम चाहिए था, लेकिन उन्हें यह नाम मिल नहीं पाया। इसके बाद विशाल की पूरी कोशिश है कि वह इरफान और दीपिका वाली इस फिल्म का नाम रानी रखें,  लेकिन ये टाइटल निर्देशक केतन मेहता के पास है। केतन इस टाइटल से झांसी की रानी पर एक फ़िल्म बनाना चाहते हैं। इस फ़िल्म में पहले कंगना रनौत लीड रोल निभाने वाली थीं। कंगना के वॉक आउट के बाद केतन ने इस फ़िल्म के लिए दीपिका पादुकोण को भी एप्रोच किया था। 

यह भी पढ़ें: रेस 3 में ऐसा होगा अनिल कपूर का किरदार, सलमान ख़ान भी कहेंगे बाप रे बाप

ख़बरों के अनुसार, रानी टाइटल लेने के लिए विशाल पिछले छह महीनों से केतन से बातचीत कर रहे हैं, मगर केतन यह नाम छोड़ने के लिए राज़ी नहीं हैं, क्योंकि वो अभी भी इस फ़िल्म के निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि विशाल की ये फिल्म एस हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स पर आधारित होगी। अब ऐसे में देखना यह है कि नाम को लेकर इस लड़ाई में किसकी जीत होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।