विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'होमबाउंड' के Oscar की रेस से बाहर होने पर टूटा Vishal Jethwa का दिल, बोले- 'थोड़ी उम्मीदें तो थीं'

Published: Thu, 22 Jan 2026 08:07 PM (IST)

Oscar 2026 Nomination: आगामी ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए हिंदी फिल्म होमबाउंड की उम्मीदें टूट गई हैं। नॉमिनेशन की रेस ...और पढ़ें

विशाल जेठवा होमबाउंड मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

विशाल जेठवा होमबाउंड मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ऑस्कर 2026 से बाहर हुई होमबाउंड

  2. नॉमिनेशन में नहीं मिली होमबाउंड को जगह

  3. मामले को लेकर विशाल जेठवा ने किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता विशाल जेठवा और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म होमबाउंड को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय सिनेमा की तरफ ऑफिशियल एंट्री को तौर पर 98वें अकादमी पुरस्कार के लिए भेजी गई होमबाउंड अब इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन की रेस से बाहर हो गई है, जिससे एक फिर से हिंदी सिनेमा का ऑस्कर का सपना टूट गया है। 

होमबाउंड के ऑस्कर अवॉर्ड 2026 की रेस से बाहर होने पर विशाल जेठवा का पहली रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनको अपनी फिल्म से थोड़ी उम्मीदों तो थीं। आइए जानते हैं कि जेठवा ने क्या कहा है। 

होमबाउंड के ऑस्कर से बाहर होने पर बोले विशाल

ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के नॉमिनेशन के लिए आज फिल्मों के शॉर्टलिस्ट की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। जिसमें होमबाउंड का नाम काफी चर्चा में रहा। हर कोई ये उम्मीद लगाए हुए बैठा था कि भारतीय सिनेमा की इस मूवी को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेशन में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस मामले को लेकर विशाल जेठवा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बोले- 

यह भी पढ़ें- OSCAR 2026 Nominations: फिर टूटा भारत का सपना, ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'होमबाउंड'


homebound oscars (2)

ऐसा कहा जाता है कि हमें कुछ उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन अब जब हम इतना आगे आ जाते हैं तो थोड़ी उम्मीदें तो जाग ही जाती हैं और ऐसा ही कुछ हमारे साथ भी था। अफसोस, हम फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाए। हालांकि, आखिरी 15 फिल्मों में शॉर्टलिस्ट होना भी अपने आप में एक बड़े सम्मान की बात है। होमबाउंड को इतनी दूर तक जाते और ग्लोबली तौर पर अपने देश को रिप्रेजेंट करते देखना मेरे लिए बहुत खास रहा। मैं हमेशा इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए शुक्रगुजार रहूंगा।

homebound oscars (1)

इस तरह से विशाल जेठवा ने अपनी फिल्म होमबाउंड के ऑस्कर 2026 से बाहर होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बेशक वह मायूस हैं, लेकिन उनकी इस मूवी ने 98वें ऑस्कर में टॉप-15 शॉर्टलिस्ट मूवी में शामिल होकर देश का नाम रोशन किया है।

homebound oscars (3)

इसके अलावा फिल्म के निर्देशक नीरज घेवान और निर्माता करण जौहर ने इस मामले पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। 

ओटीटी पर कहां देखें होमबाउंड

अगर आपने अभी तक फिल्म होमबाउंड को नहीं देखा है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। मूवी में एक ऐसे संवेदनशील मामले की कहानी को दिखाया गया है, जो आपको अंदर तक झकझोर के रख देगी। 

यह भी पढ़ें- Oscar के लिए क्या करनी पड़ती है लॉबिंग? होमबाउंड एक्टर विशाल जेठवा ने बताई अंदर की बात