विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

29 साल के 'बेटे' की मां हैं ऐश्वर्या, चौंक गए ना... शाह रुख़ समेत इन सेलेब्स पर हो चुका है ऐसा दावा!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 04 Jan 2018 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 03:51 PM (IST)

ये अजीबो-ग़रीब ख़बर आजकल सोशल मीडिया में छायी हुई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सेलेब्रिटीज़ को इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ा हो।

29 साल के 'बेटे' की मां हैं ऐश्वर्या, चौंक गए ना... शाह रुख़ समेत इन सेलेब्स पर हो चुका है ऐसा दावा!
29 साल के 'बेटे' की मां हैं ऐश्वर्या, चौंक गए ना... शाह रुख़ समेत इन सेलेब्स पर हो चुका है ऐसा दावा!

मुंबई। नए साल की शुरुआत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में एक नया 'खुलासा' हुआ है। पता चला है कि आराध्या के अलावा उनके एक बेटा भी है, जिसकी उम्र तक़रीबन 29 साल है। ऐश के इस बेटे का नाम संगीत कुमार है और वो आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। संगीत का दावा है कि उसे ऐश ने 1988 में लंदन मे आईवीएफ़ तकनीक की मदद से जन्म दिया था। संगीत बचपन से अपनी मां को मिस करता है और अब वो उनसे मिलना चाहता है। 

ये अजीबो-ग़रीब ख़बर आजकल सोशल मीडिया में छायी हुई है और इसको लेकर तरह-तरह की बातें बनायी जा रही हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सेलेब्रिटीज़ को इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ा हो। ऐश के हबी डियर ख़ुद अभिषेक बच्चन 2007 में ऐसे हालात का सामना कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 2018 में बॉलीवुड को मिलेंगी 9 नई एक्ट्रेसेज़ और 4 हीरो, स्टार किड्स का जलवा

अभिषेक की शादी वाले दिन एक मॉडल जाह्नवी कपूर ने बच्चंस के घर के सामने जमकर तमाशा किया था। उसका दावा था कि वो अभिषेक की पत्नी है और ऐश्वर्या राय से उनकी शादी होते हुए नहीं देख सकती। जाह्नवी ने नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। 

ज़्यादा दिन नहीं हुए, जब साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष को लेकर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने दावा किया था कि वो उनके बेटे हैं, जो बपचन में घर छोड़कर चला गया था। ये मामला इतना बढ़ा था कि बात धनुष हाई कोर्ट तक पहुंच गयी और धनुष के डीएनए टेस्ट की नौबत आ गयी। हालांकि तमाम जांच के बाद बुजुर्ग दंपत्ति का दावा झूठा साबित हुआ। 

यह भी पढ़ें: 2017 के 10 साइड एक्टर्स, जिनके बिना हीरो भी थे ज़ीरो

शाहिद कपूर को 2012 में ऐसी स्थिति का सामना तब करना पड़ा, जब स्वर्गीय एक्टर राज कुमार की बेटी वास्तविकता ने दावा किया था कि वो शाहिद की पत्नी हैं। वास्तविकता की दीवानगी का आलम ये था कि वो हर जगह शाहिद का पीछा करती थीं। उनकी बिल्डिंग के बाहर खड़ी रहती थीं। आख़िरकर आज़िज आकर शाहिद को पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवानी पड़ी।

डर में जूही चावला को पागलपन की हद तक चाहने वाले युवक का किरदार निभाने वाले शाह रुख़ ख़ान की हालत तब पतली हो गयी थी, जब 1996 में एक महिला ने दावा किया कि वो उनके बेटे हैं। ये महिला महाराष्ट्र के लातूर की रहने वाली थीं। महिला का दावा था कि 1960 में उन्होंने शाह रुख़ को खो दिया था, मगर फोटो देखकर उन्होंने किंग ख़ान को पहचान लिया। महिला अपना दावा लेकर कोर्ट चली गयी थीं। 

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में बर्बाद देवदास तो ख़ूब देखे, अब मिलिए सियासत के मारे दासदेव से

कंगना रनौत के साथ भी ऐसा केस हो चुका है, जब कुछ साल पहले एक शख़्स ने दावा किया था कि वो उनका बॉयफ्रेंड है। वो कंगना को लव लेटर भी लिखता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।