विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan की शादी में थे सिर्फ पांच बराती, शूटिंग के नाम पर जया संग लिए थे सात फेरे

Published: Tue, 20 Feb 2024 06:33 PM (GMT+05:30)

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Marriage अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। जून ...और पढ़ें

Amitabh Bachchan की शादी में थे सिर्फ पांच बराती/ Photo- दैनिक जागरण ग्राफिक्स
Amitabh Bachchan की शादी में थे सिर्फ पांच बराती/ Photo- दैनिक जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. लोगों से शादी छुपाने के लिए अमिताभ बच्चन-जया बच्चन ने बेले थे पापड़
  2. अमिताभ बच्चन की शादी में थे सिर्फ पांच बराती
  3. पड़ोसियों से ऐसे छुपाई थी अमिताभ बच्चन के पिता ने शादी की खबर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के उन कपल्स में शुमार हैं, जिनकी लव स्टोरी एक मिसाल है। 3 जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने पहली बार फिल्म 'गुड्डी' में काम किया था।

इस फिल्म में जया भादुड़ी ने जहां मुख्य किरदार निभाया था, तो वहीं बॉलीवुड के महानायक का फिल्म में एक छोटा सा रोल था। हालांकि, उस दौरान अमिताभ-जया की दोस्ती इतनी गहरी नहीं थी। ऐसा कहा जाता है कि जया बच्चन पहले से ही अमिताभ बच्चन से प्रभावित थीं, लेकिन बिग बी का रुझान जया बच्चन की तरफ 'जंजीर' की शूटिंग के दौरान बढ़ा।

जंजीर की शूटिंग खत्म होने के साथ ही साथ अमिताभ बच्चन ने ये निर्णय ले लिया था कि वह जया बच्चन को ही अपना हमसफर बनाना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी जितनी दिलचस्प है, उससे ज्यादा मशहूर है उनकी शादी का किस्सा।

खूब नाम कमाने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन की शादी में सिर्फ पांच बराती ही पहुंचे। कैसे पड़ोसियों को चकमा देकर जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने गुपचुप रचाई थी शादी, चलिए जानते हैं।

क्यों अमिताभ बच्चन की शादी में नहीं आया था कोई स्टार?

जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन से पहले ही अपने कदम जमा चुकी थीं। उन्होंने उस समय पर अमिताभ बच्चन के साथ 'जंजीर' में काम किया था, जिस समय पर उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला देखकर कोई भी उनके साथ काम करने को तैयार नहीं था। इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी का फैसला भी ले लिया था।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने बॉलीवुड में तय किया 55 साल सुनहरा का सफर, दिखाई AI तस्वीरों की ये झलक

हालांकि, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का नाम इंडस्ट्री में बड़ा होने के बावजूद भी किसी भी बॉलीवुड स्टार्स को उनकी शादी में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। इस बात का खुलासा खुद हरिवंश राय बच्चन ने अपनी आत्मकथा 'दश द्वार से सोपान' तक में किया था।

अन्नू कपूर ने अपने शो में बताया कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों का परिवार ही उस समय पर चाहता था कि उनकी शादी प्राइवेट रहे, इस वजह से ही उन्होंने ज्यादा लोगों को शादी का निमंत्रण नहीं भेजा था।

अमिताभ की शादी में सिर्फ बराती बनकर पहुंचे थे ये पांच लोग

अन्नू कपूर ने शो 'सुहाना सफर' में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी का दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा था कि उनकी शादी का न्योता बिग बी के सबसे करीबी दोस्त जगदीश राजन और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भेजा गया था। हालांकि, काम में व्यस्त होने की वजह वह अमिताभ बच्चन की शादी का हिस्सा नहीं बन सकीं।

अमिताभ बच्चन की शादी में जो पांच लोग शामिल हुए थे, उनमें संजय गांधी, करीबी दोस्त जगदीश राजन और एक प्रसिद्ध लेखक का नाम शामिल है। उन्होंने ये बिग बी की शादी का मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि इस शादी में संजय गांधी ने अपने कुछ दोस्तों को भी आमंत्रित किया था।

जया बच्चन को लेने के लिए अमिताभ बच्चन के घर से टोटल तीन गाड़ियां निकली थीं, जिसमें एक कार में संजय गांधी और उनके दोस्त, दूसरी कार में जगदीश राजन और उनका परिवार और तीसरी गाड़ी में अमिताभ बच्चन थे।

शूटिंग बताकर अमिताभ बच्चन-जया बच्चन ने की थी शादी

अमिताभ बच्चन की जब जंजीर रिलीज हुई थी, तो उस दौरान वह 'मंगल' बंगले में अपने परिवार संग रहते थे। वैसे तो बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन ने इस बात का पूरा ध्यान रखा था कि उनके आस पड़ोस में बेटे की शादी की खबर बिल्कुल भी न फैले, लेकिन घर में लाइटें देखकर पड़ोसियों ने जब अमिताभ बच्चन के परिवार से पूछा कि क्या हो रहा है, तो शहंशाह के परिवार ने बहाना बनाते हुए कहा कि घर में फिल्म की शूटिंग चल रही है।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी दुल्हन जया बच्चन को लाने के लिए बरात लेकर मालाबार हिल तक गए थे। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी को 50 साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि, बहुत पहले सिमी ग्रेवाल से बातचीत में जया बच्चन ने ये शिकायत की थी कि अमिताभ बच्चन ने कभी भी उन्हें प्रपोज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Zanjeer 1973: दिलीप कुमार से लेकर धर्मेंद्र तक, चार एक्टर्स ने ठुकराई थी फिल्म, पढ़िए 'जंजीर' बनने की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।