'मैं उसे मरा हुआ...', RD Burman की मौत के बाद उन्हें देखने नहीं गईं थी Asha Bhosle, 'पंचम' के जाने पर हुई थीं बेसुध!
आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आर.डी. बर्मन (पंचम दा) के निधन के बाद आशा जी इतनी टूट गई थीं कि उन् ...और पढ़ें

आशा ताई ने पंचम दा को मौत के बाद देखने से किया था इंकान
HighLights
आशा भोसले ने आरडी बर्मन का पार्थिव शरीर नहीं देखा
पंचम दा को मरा हुआ नहीं देखना चाहती थी आशा
पंचम दा के निधन से आशा जी बुरी तरह टूटीं थीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुर ऐसे कि हर महफिल रोशन हो उठी... आवाज ऐसी गूंजी कि चर्चा सात समंदर पार तक हुई और जिंदगी में दर्द ऐसे मिले कि मानो सब हंसकर सह लिया। आप जितना आशा भोसले के बारे में जानने की कोशिश करेंगे शब्द उतने ही कम पड़ जाएंगे।
10 साल की उम्र में गाना फिर 'दीदी' से हटकर खुद को साबित करना और फिर शादी के बाद मिला वो दर्द। हालांकि ये दर्द यहीं तक नहीं था, 'ताई' के जीवन में दर्द का सैलाब तब भी आया जब 'पंचम दा' उन्हें छोड़कर गए।
'पंचम दा' को अंतिम वक्त में देखने नहीं गईं थीं आशा
12 अप्रैल को सुरों की रानी का Asha Bhosle का निधन हो गया है। आशा ताई के जाने के बाद उनकी जिंदगी के किस्से-कहानियों का जिक्र हो रहा है और इसी में से एक किस्सा तब का है जब आर डी बर्मन (R.D. Burman) यानि पंचम दा का निधन हुआ था। पंचम दा और आशा ताई ने 1980 में शादी की थी, लेकिन साल 1994 में पंचम दा का निधन हो गया। पंचम दा (Pancham Da) के जाने से आशा ताई बुरी तरह टूट गईं थीं।
यह भी पढ़ें- जब सोनू निगम ने मंच पर धोए थे Asha Bhosle के पैर, बोले- 'दिल अभी भरा नहीं'
पंचम दा के निधन के बाद आशा जी इतनी टूट चुकी थीं कि वह पार्थिव शरीर के पास बैठने या उसे देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं। कहा जाता है कि पंचम दा के जाने के बाद आशा ताई एक कोने में सुन्न होकर बैठ गई थीं। वो उस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं कि उनका 'पंचम' अब नहीं रहा।
खबरें और भी
जब कुछ लोगों ने आशा से पंचम दा के पास जाने को कहा और उन्हें अंतिम बार देखने के लिए कहा तो उन्होंने सीधे ही मना कर दिया।
कमरे में जाने से आशा ने किया था इंकार
लोगों ने बार-बार आशा को कहा कि एक बार तो जाकर पंचम को देख लो तो आशा ने कहा कि नहीं मैं नहीं जाऊंगी। इसके आगे वह इमोशनल होकर कहती हैं कि, 'मैं उस कमरे में नहीं जाऊंगी, मैं उसे मरा हुआ नहीं देख सकती, मैं उसे जिंदा देखना चाहती हूं।'
इसी के चलते उन्होंने उस कमरे में जाने से ही इंकार कर दिया जहां पंचम दा ने आखिरी सांस ली थी। काफी वक्त तक आशा भोसले पर पंचम दा के निधन का प्रभाव रहा था। उनके जीवन में पंचम के साथ भले ही कभी-कभी अनबन रही, लेकिन कभी दोनों अलग नहीं हुए और साथ रहे। पंचम दा का 54 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया था।
आपको बता दें कि 1980 में पंचम दा और आशा ताई ने शादी की थी। दोनों की पहली शादी असफल रही थी। इसके बाद दोनों के कोई बच्चे नहीं हुए, पहली शादी से ही आशा ताई के 3 बच्चे हुए, लेकिन पंचम दा की पहली शादी से भी कोई संतान नहीं थी। शादी के बाद करीब 14 साल तक दोनों का साथ रहा।
हालांकि इस बीच दोनों में अनबन भी हुई और दोनों अलग भी हुए, लेकिन अंतिम समय में पंचम दा के जाने से आशा बिल्कुल टूट गई थीं। अब आशा ताई (Asha Bhosle Death) का भी निधन हो गया है, जिनके जाने से मानो सिनेमा का सुरीला सितारा हमेशा के लिए अब बुझ गया है।